एक्सप्लोरर

Weather Update: आज ओडिशा में भारी बारिश संभव, यूपी-उत्तराखंड-बिहार में गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें देशभर का हाल

Weather Update India: अगले पांच दिनों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, कई राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना (Rain Forecast) भी जताई गई है.

Heavy Rain Alert: देश भर में लगातार बारिश (Rain in India) का दौर जारी है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखी गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून ( South-West Monsoon) की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान शुष्क मौसम देखने की संभावना है. हालांकि, कई राज्यों में अगले चार दिनों में कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने का अनुमान भी लगाया गया है. साथ ही भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. 

20 सितंबर 

ओडिशा के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. 

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. कई राज्यों में बिजली गिर सकती है. इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे शामिल हैं. 

21 सितंबर

ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है. 

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने का अनुमान है. 

22 सितंबर

अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और विदर्भ की बात करें तो यहां अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी. वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

23 सितंबर

अरुणाचल प्रदेश में इस दिन भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. असम, मेघालय और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों में भारी बारिश होगी. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस दिन भी छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें: 

IAF: विंग कमांडर अभिनंदन की स्क्वाड्रन इस महीने हो रही है रिटायर, कारगिल से बालाकोट तक लहराया परचम

Cruise Service: देश की सबसे लंबी क्रूज सेवा की होगी शुरुआत, जानें क्या है सरकार का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget