एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR को मिलेगी गर्मी से राहत, ठंडी हवाएं चलने और  गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना

दिल्ली का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने से तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है.

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने रविवार शाम से ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई है. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अधिकारी ने अनुमान जताया कि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी तथा गरज के साथ बिजली कड़केगी.

यूपी के हरदोई और लखनऊ समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में आंधी के साथ हो सकती है बारिश

उन्होंने बताया कि शहर का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने से तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

आधे से ज्यादा देश पर प्रचंड गर्मी की मार, अब तक 30 लोगों की मौत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार

गर्मी से क्या परेशानियां होती हैं और इसका कैसे बचाव करें?

गर्मी में लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं. ज्यादा गर्मी और धूप से लोगों को चक्कर आना, बेहोशी, डिहाइड्रेशन और हड्डियों में अकड़न जैसी दिक्कत होने लगती है. गर्मी से बचने के लिए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. अगर निकलते हैं तो छाता साथ में रखें और साथ-साथ चेहरे और बदन को पूरी तरह से ढक कर निकलें.

बच्चे नाज़ुक होते हैं, उनपर गर्मी का असर बहुत जल्दी पड़ता है. ऐसे में बच्चों को धूप में निकलने से बचाना चाहिए. खाने पीने की चीजों में तरल पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए. अगर लू लगती है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: नई शिक्षा नीति में रिजनल, अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा की पढ़ाई का प्रस्ताव, राज्य में विरोध शुरु आधे से ज्यादा देश पर प्रचंड गर्मी की मार, अब तक 30 लोगों की मौत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार पश्चिम बंगाल: ‘जय श्री राम’ को लेकर गरमाई राजनीति, ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी BJP 6 महीने से परेशान थी महिला, एस जयशंकर ने पद संभालते ही ट्विटर पर दिया मदद का आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget