एक्सप्लोरर

Weather Update: कब मिलेगी शीत लहर से राहत? मौसम विभाग के नए अपडेट से जानें उत्तर भारत में 2-3 में कैसी होगी ठंड

Cold Wave: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और यूपी में तापमान 2 डिग्री बढ़ सकता है.

Weather News: देश में पिछले कुछ दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है. शीत लहर के चलते उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली में क्रिसमस के दिन सर्दी का सबसे कम तापमान वाला दिन रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने शीत लहर पर बड़ी अपडेट दी है. उनके मुताबिक आने वाले दो दिनों के बाद शीत लहर से राहत मिल सकती है. 

दिल्ली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और यूपी में तापमान 2 डिग्री बढ़ सकता है." हालांकि, उन्होंने आने वाले 2-3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कोहरा रहने की संभावाना है.

 

दिल्ली-एनसीआर में छाई रही धुंध

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार (26 दिसंबर) को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई. दिल्ली में सोमवार (26 दिसंबर) को विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. क्रिसमस वाला दिन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था. 

27 दिसंबर के बाद होगा सुधार

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित यूपी और बिहार में भी कोहरे की चादर छाई रही. यूपी में तो सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रात को रोडवेज की बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर यानी मंगलवार को भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है. 27 दिसंबर के बाद से मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. कोहरे में कमी होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

राजस्थान में भी शीत लहर का कहर

राजस्थान में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है. चूरू जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0 डिग्री पर पहुंच गया. कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. सोमवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. कोहरे के कारण 100 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था.सुबह के समय चली सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई थी. चुरू शहर में जगह जगह अलाव जलाकर लोग तपते नजर आए.

ये भी पढ़ें-Watch: राजस्थान के चुरू में 0 पर पहुंचा पारा, पत्तियों पर गिरी ओस बनी बर्फ, देखिए वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget