एक्सप्लोरर

Weather Update 20 March: यूपी में मौसम का यूटर्न, बिहार में बारिश के साथ ओले पड़ेंगे, दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम अपडेट

Weather Update 20 March: एक ओर राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है तो वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update 20 March: मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और दिल्ली-NCR समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में पारा हाई होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार (20 मार्च, 2025) को दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की हवा चल सकती है, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी. पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर बना रह सकता है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक ठंडक बनी हुई है, लेकिन मैदानी इलाकों में लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है. जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली. 

तापमान में कोई कमी नहीं

IMD के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में हल्की हवा चल सकती है, लेकिन इससे तापमान में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है, जिसमें मौसम अधिक साफ और तेज धूप बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखी जाएगी. 

हरियाणा में हो सकती है बारिश

हरियाणा में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है. यहां पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रात के समय गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.  

30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में तो जैसे गर्मी का मौसम आ गया है. दिन के समय लू और चिलचिलाती गर्मी परेशान कर रही है. हालांकि, आईएमडी का कहना है कि अगले 72 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम यू टर्न ले सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाएं गरज के साथ बारिश हो सकती है. 20 और 21 मार्च को मौसम में हल्की ठंडक देखने को मिलेगी. कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है तो वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं बनी हुई है. 

बिहार में बारिश के आसार

बिहार में अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार की वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर और पटना समेत कई शहरों में वज्रपात, बारिश और ओले गिर सकते हैं. आईएमडी के मुताबिक, 20 मार्च को राजधानी पटना समय अन्य शहरों में भी तेज बारिश की संभावना है. उत्तर पूर्वी राज्य असम और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात के विकसित होने से बिहार में भी मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है. दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है. 

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के कारण ठंड बरकरार

मौसम विभाग में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावनाएं जताई है तो वहीं पांच जिलों में तेज बारिश की संभावनाएं जताई है. इन पांच में से तीन जिलों में भारी बारिश गरज के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है की बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. आईएमडी ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी होने के कारण शीतलहर बरकरार है. 

इन राज्यों में बारिश ही बारिश

मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट ले रहा है. पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी राज्यों की ओर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सुबह शाम की ठंड के साथ कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई गई है. ठीक ऐसा ही मौसम राजस्थान का भी है, जहां पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है. झारखंड के भी कुछ इलाकों में 20 और 21 मार्च को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ उड़ीसा में भी बारिश के आसार है.

यह भी पढ़ें- AI Grok Row: अब 'गाली' भी दे रहा है Grok AI! भारत सरकार ने ले लिया एक्शन; क्या करेंगे एलन मस्क?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें

वीडियोज

India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
कुछ देर हवा में असंतुलित रहा CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, अटकी रहीं सांसें! दिल दहला देगा Video
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें
अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील, बजट से डिफेंस तक... PM मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget