एक्सप्लोरर

Weather Today Update: अगले कुछ दिन मौसम रहेगा सुहाना, बेमौसम बारिश से जनता को राहत, ओले गिरने से खड़ी फसल चौपट, जानें ताजा अपडेट

Weather Forecast Today: अगले कुछ दिन भी भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. ज्यादातर राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Forecast India: देशभर के कई राज्यों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. इसका असर आज (19 मार्च) सुबह भी देखने को मिला. हल्कि ठंड के साथ हवा चलने का सिलसिला अब भी जारी है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) की वजह से होने वाली बेमौसम बारिश कहा है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के लिए यलो अलर्ट और पूर्वोत्तर हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी 20 मार्च तक देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जारी रहने वाली है. कई इलाकों में ये बारिश मुसीबत बनकर भी बरसी है. गुजरात के राजकोट में पानी में फंसे एक बच्चे को ट्रैक्टर के सहारे बाहर निकाला गया. वहीं, ग्वालियर में ओले से गिरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र का जायजा लिया और इसे कहा जलवायु परिवर्तन से नुकसान करारा दिया है. यहां एक दर्जन गांवों की फसलें तबाह हो गईं. 

बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान 

मुंबई समेत महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर बारिश और ओले पड़ने से भारी नुकसान हुआ. गुरुग्राम में बारिश के साथ ओले पड़े, हरियाणा के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. यूपी के बुलंदशहर में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. एमपी के मंदसौर में भी मौसम अपना कहर बरपा रहा है. यहां ओले गिरने से खड़ी फसल चौपट हो गई. गेहूं, चना और अफीम की फसल को नुकसान पहुंचा है. यूपी के ललितपुर में भी बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. उत्तराखंड के रुड़की में बारिश से एक मकान की छत गिर गई. इस हादसे में मकान के अंदर बैठा एक शख्स घायल हो गया.

इन राज्यों में बारिश के आसार 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश के साथ ओले पड़ने की उम्मीद है. 20 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. 19 मार्च को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Cheetahs: दक्षिण अफ्रीका से अब और चीते नहीं आएंगे भारत? एनिमल राइट्स ग्रुप ने जताई आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget