एक्सप्लोरर

Weather Updates: देश के कई हिस्सों में बारिश का भारी अलर्ट, दिल्ली में 3-4 दिनों में गरजेंगे बादल

दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में और बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कुल इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक,  झज्जर, फतेहाबाद, मथुरा, रोहतक, हाथरस समेत कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, ईस्ट यूपी और बिहार के ज्यादातर इलाकों में 10 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है.

हरियाणा और पंजाब में मौसम सुहावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में और बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कुल इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मंगलवार को भारी बारिश हुई.

हिमाचल में धीमे पड़े मॉनसून ने अब रफ्तार पकड़ी

वहीं, हिमाचल में धीमे पड़े मॉनसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है. राज्य के लगभग सभी जिलों में बीते 24 घंटों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पहाड़ों की रानी शिमला में भी बीते 24 घंटों से बारिश हो रही है. शिमला, सोलन और सिरमौर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. अगले 24 घंटों में बारिश थोड़ी धीमे रहेगी लेकिन 10 जुलाई से सूबे के मध्यवर्ती इलाकों में भारी बारिश होगी. इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.  मूसलाधार बारिश के इस दौर में पहाड़ों के दरकने और भूस्खलन की संभावना भी बढ़ गई है.

मुंबई में सप्ताह भर बाद चमका सूरज

इस बीच, मुंबई में करीब सप्ताह भर से जारी भारी बारिश के बाद बुधवार को सूरज चमकता दिखाई दिया. महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और कोंकण तटीय क्षेत्र के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हुई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई.

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मुंबई उपनगर स्थित सांताक्रुज वेधशाला ने 58.3 मिलीमीटर जबकि दक्षिण मुबंई स्थित कोलाबा मौसम स्टेशन ने 58 मिमी बारिश दर्ज की.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर: BJP नेता और पिता-भाई की हत्या पर PM मोदी ने फोन करके जताया शोक, नड्डा बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

भारत में TikTok के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया Reels, बनाएं 15 सेकेंड का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget