एक्सप्लोरर

कश्मीर: BJP नेता और पिता-भाई की हत्या पर PM मोदी ने फोन करके जताया शोक, नड्डा बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

वसीम बारी की हत्या पर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है. कांग्रेस और पीडीपी ने भी घटना की कड़ी आलोचना की है.

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में बुधवार रात आतंकवादियों ने बीजेपी नेता वसीम अहमद बारी, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. नेता की सुरक्षा में कथित लापरवाही के मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता की हत्या के बारे में फोन पर जानकारी ली और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है. उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं.'

वसीम बारी की हत्या पर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वसीम बारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, ''हमने आज जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में शेख वसीम बारी, उनके पिता और भाई को खो दिया. यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मेरी गहरी संवेदना परिवार के साथ है. पूरी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.''

वरिष्ठ बीजेपी नेता राम माधव ने ट्वीट किया, "युवा बीजेपी नेता वसीम बारी और उनके भाई की बांदीपोरा में हत्या से चकित और दुखी हूं. सुरक्षा कमांडो के बाद भी यह घटना घटी. परिवार के प्रति शोक संवेदना."

विपक्ष ने भी की आलोचना नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की और वसीम की मौत पर दुख जताया. उमर ने ट्वीट किया, 'बांदीपोरा में बीजेपी के पदाधिकारियों और उनके पिता पर जानलेवा आतंकी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं.'

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा बांदीपुरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया. बीजेपी नेता सुरिंदर अम्बरदार ने इस घटना की कड़ी निंदा की. कांग्रेस और पीडीपी ने भी घटना की कड़ी आलोचना की है.

कैसे हुई हत्या जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादियों ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम अहमद बारी की दुकान के बाहर रात करीब नौ बजे उन्हें गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गयी. इस घटना में बारी के अलावा उनके भाई उमर और पिता बशीर अहमद की भी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने साइलेंसर लगी रिवॉल्वर से गोली मारी. जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया वो जगह मुख्य थाने से महज 10 मीटर दूर है. उनकी सुरक्षा में सात सुरक्षाकर्मी रहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से जब यह घटना घटी तब कोई भी कर्मी नहीं मौजूद थे. जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जहां अभी जांच जारी है. वहीं वसीम की सुरक्षा में तैनात लोगों को पुलिस अधिनियम के तहत लापरवाही के लिए हिरासत में ले लिया गया है. क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और खोज जारी है.

ये भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर: वारदात के 6 दिन बाद भी विकास दुबे फरार, इनाम की रकम 10 गुना बढ़ी, 10 राज्यों की पुलिस कर रही है तलाश भारत में TikTok के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया Reels, बनाएं 15 सेकेंड का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget