एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक देश के कई राज्यों में मानसून देने वाला है दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत

Rainfall: भारी उमस और गर्मी से राहत देने के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जल्द मौसम बदलने की संभावना है.

Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली (Delhi) में मानसून (Monsoon) जल्द दस्तक दे सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है. बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलेगी. इसी सप्ताह यानी गुरुवार से शुक्रवार के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है.

बढ़ती गर्मी और उमस ने दिल्ली वासियों को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रखा है. केवल दिल्ली नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के कई राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड बढ़ती गर्मी से परेशान हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए दिल्ली में 30 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है. 4 जुलाई तक दिल्ली में लागातर बारिश होने की भी संभावना जताई है. दिल्ली में मानसून का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था जिसके बाद इस खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.

आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बदलते मौसम का असर तापमान पर भी पड़ेगा. तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जाने की संभावना है. दिन भर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. शाम से लेकर रात के बीच दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं भी चल सकती है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

देश के दूसरे राज्यों में भारी बारिश की संभावना

तो वहीं मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बादल गरजने की संभावना व्यक्त की है. यहां मौसम विभाग ने बुधवार, गुरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और शुक्रवार, शनिवार के लिए यल्लो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है. इसके अलावा यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी, इन क्षेत्रों में दिखेगा ज्यादा असर

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली तक मानसून पहुंचने में क्यों हो रही है देरी, जानिए आखिर कब होगी राजधानी में बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget