एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली तक मानसून पहुंचने में क्यों हो रही है देरी, जानिए आखिर कब होगी राजधानी में बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल है. यहां लोग बारिश के इंतजार कर रहे हैं हालांकि अभीतक मानसून ने राजधानी में दस्तक नहीं दी है.

Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लोगों को उमस ज्यादा परेशान कर रही है. दिल्ली का यह उमस वाला मौसम लोगों का हाल बेहाल कर रहा है. ऐसे में इन दिनों राहत की बारिश का इंतजार है लेकिन मौसम विभाग की माने तो इस बार राजधानी दिल्ली में मानसून के पहुंचने में देरी हो रही है जहां पहले दिल्ली में 27 जून से बारिश का अनुमान जताया गया था, लेकिन 27 और 28 जून को भी बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई. इसी बीच मौसम वैज्ञानिक आरके जेना मनी के मुताबिक 30 जून से 1 जुलाई तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है तब तक दिल्ली वासियों को यह उमस परेशान करेगी.

दिल्ली में कब आएगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक आरके जेना मनी के मुताबिक 29 जून तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश होने का अनुमान है बुधवार तक इन राज्यों में मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से पहले उमस बढ़ना शुरू हो जाती है.

इसी के साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मस्त बढ़ रही है बादल भी छाए हुए हैं, ऐसे में 29 जून यानी बुधवार तक इन राज्यों में मानसून दस्तक दे सकता है. जिसके बाद दिल्ली में भी 30 जून और 1 जुलाई तक मॉनसून दस्तक देगा, 29 जून यानी बुधवार से दिल्ली में बारिश को लेकर आंधी तूफान देखने को मिलेगा और मौसम में बदलाव होगा.

दिल्ली में गर्मी ने किया हाल बेहाल
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से पहले दिल्ली और एनसीआर में उमस बढ़ी हुई है जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है सोमवार को हीट इंडेक्स 52 डिग्री रहा इसके अलावा तापमान भी 40 डिग्री के पार बना हुआ है मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है.

इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री बना रहेगा बादल छाए रहेंगे वही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी, हालांकि बुधवार के बाद 30 जून से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, और तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Delhi Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

Delhi Crime News: मुखर्जी नगर में दो शराबियों ने तीन लोगों को मारा चाकू, बदला लेने का था इरादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget