एक्सप्लोरर

Weather Forecast: गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, मध्य प्रदेश में 'रेड अलर्ट', जानें कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम का हाल

Weather Update: बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert In Gujarat MP: देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. देश में बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी की तरफ से रविवार (17 सितंबर) को गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राज्य 17 से 18 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं, 19 सितंबर के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

नर्मदा जिले में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से कहा कि गुजरात में 17 से 18 सितंबर तक 204.4 मिमी से अधिक तेज बारिश होने की संभावना है. साथ ही 19 सितंबर को राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नर्मदा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए.

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 सितंबर (सोमवार) को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का नोटिफिकेशन जारी किया. इससे पहले नर्मदा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे वाले कई गांवों को अलर्ट किया गया था. 

एमपी में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट

आईएमडी के अनुसार गुजरात के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 17 सितंबर को तेज बारिश होने की उम्मीद है. एमपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है. मौसम विभाग की तरफ से एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा गया कि पिछले 24 घंटों में एमपी के तीन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

कट्ठीवाड़ा (जिला अलीराजपुर) में 341 मिमी, मेघनगर (झाबुआ) में 316 मिमी और धार शहर में 301.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के अनुसार 1958 के बाद मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. राज्य में हो रही बारिश को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (16 सितंबर) को स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक भी की.

सीएम शिवराज के अनुसार राज्य में स्थिति नियंत्रण में है, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है. पिछले कुछ दिनों में राजस्थान, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है. आईएमडी ने पश्चमी राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. 

ये भी पढ़ें: PM Vishwakarma Scheme: 73वें जन्मदिन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी सौगात, जानें पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी 5 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget