एक्सप्लोरर

28 अक्टूबर से दो नवंबर तक...दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र और केरल तक कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें, IMD का ताजा अपडेट

Weather Forecast: पिछले घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी तट और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

Weather Forecast: धनतेरस और दिवाली जैसे त्यौहारों पर बारिश आपकी फेस्टीव वाइब का मजा किरकिरा नहीं करेगी. ऐसा आकलन भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का है. आईएमडी ने हफ्ते भर का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत उसने बताया कि देश भर में आगे कहां कैसी मौसम संबंधी परिस्थितियां रहेंगी.

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, "अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है."

मौसम विभाग ने आगे कहा, "पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं." पूर्वानुमान के मद्देनजर आईएमडी ने सभी नागरिकों को सलाह दी कि जरूरी सतर्कता बरतें और मौसम की गतिविधियों पर खास नजर रखें."

हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

विभाग ने जानकारी दी, "अगले सात दिनों तक देशभर में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के साथ लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. भारत के बाकी हिस्सों में मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. ज्यादातर हिस्सों में अगले हफ्ते भर आसमान साफ रहने की उम्मीद है." ऐसे में समझा जा सकता है कि धनतेरस और दिवाली के दिन बारिश आपके त्यौहार का मजा नहीं किरकिरा करेगी.

दरअसल, त्यौहारी मौसम में बारिश को लेकर चिंता इसलिए जताई जा रही थी क्योंकि पिछले 24 घंटों में देश में मौसम की हलचल जारी रही, जिसमें कई राज्यों में बारिश देखने को मिली. पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई. दाना तूफान की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश भी देखने को मिली. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है. बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी तट और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुभव किया गया. पूर्वी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश दर्ज की गई.

स्मॉग और प्रदूषण के मामले में ऐसी रहेगी स्थिति

स्मॉग और प्रदूषण का नाम लेते हुए जेहन में देश की राजधानी दिल्ली का नाम अव्वल होता है. दिल्ली में अनुमान है कि सोमवार (28 अक्टूबर) से प्रदुषण का स्तर पहले से खराब हो जाएगा. दिवाली के मौके पर प्रदूषण का स्तर और भी खराब होने की आशंका है. दिल्ली में 27 अक्टूबर की सुबह के समय आईटीआई जहांगीरपुर में 469, पूठ खुर्द में 459, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 431, नरेला में 428, रोहिणी सेक्टर 30 में 390, न्यू स्वरूप नगर में 379, लोनी में 377, प्रशांत विहार में 366, डीआईटी में 360, अलीपुर में 345, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 332, आनंद विहार में 324, कोहाट इन्क्लेव 322, कालकाजी 314, लाजपत नगर 304, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी 304, ओखला फेज टू 301 दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:

बच के रहना रे बाबा! 'डिजिटल अरेस्ट' पर PM नरेंद्र मोदी ने भी देश को किया आगाह, बताया यह फॉर्मूला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget