एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष से मीरा कुमार की उम्मीदवारी 'मजबूत', कांग्रेस ने कहा- NDA का एकतरफा फैसला

नई दिल्ली: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का नाम सामने आने के बाद विपक्ष की ओरे पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का नाम तय माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक दलित होने के चलते मीरा कुमार की उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही है.

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार पर चर्चा के लिए 22 जून को बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इसी बैठक में मीरा कुमार के नाम पर मुहर लग सकती है. मीरा कुमार पांच बार से सांसद हैं और दिग्गज कांग्रेस नेता बाबू जगजीवन राम की बेटी हैं.

एनडीए का उम्मीदवार एकतरफा फैसला: कांग्रेस एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता गुलान नबी आजाद ने कहा, ''बीजेपी की ओर बनाई गई कमेटी के नेता हमसे मिले थे.हमारी इस बैठक में सोनिया जी, मैं और लोकसभा में हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी थे. हमने सोचा कि उनके पास कोई नाम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीजेपी ने हमें कोई उम्मीदवार कान नाम ही नहीं बताया था तो फिर चर्चा कैसी.''

गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''सरकार ने सहमति से फैसला नहीं लिया. अपना कैंडिडेट तय करने के बाद बताया. इससे सहमति कहां बनती है, ऐसे आम राय नहीं बनती. ये एकतरफा फैसला है.''

विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर गुलान नबी आजाद ने कहा, '' हमारा शुरू से ये फैसला रहा है कि विपक्षी दल मिलकर सहमति बनाएंगे. कुछ हफ्ते पहले सोनियाजी ने 18 दलों को भोजन पर बुलाया था कि सभी मिलकर राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट पर फैसला लेंगे. एक सबग्रुप बनाया गया. सबग्रुप की मीटिंग भी हुई."

एनडीए की ओर से बिहार के राज्यपाल का नाम आया एनडीए ने 72 साल के रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राम नाथ कोविंद अभी बिहार के राज्यपाल हैं. कोविंद के नाम की घोषणा बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की. बीजेपी और एनडीए को उम्मीद है कि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े होने के कारण कोविंद के नाम पर वो कांग्रेस सहित विपक्ष की सहमति भी हासिल करने में सफल रहेंगे.

कौन हैं रामनाथ कोविंद? उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले रामनाथ कोविंद दलित समाज से आते हैं. रामनाथ कोविंद अभी बिहार के राज्यपाल हैं. रामनाथ कोविंद को वकालत का लंबा अनुभव है. वे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में 16 साल तक वकालत कर चुके हैं.

राम नाथ कोविंद यूपी से दो बार साल 1994-2000 और साल 2000-2006 के दौरान राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. वे बीजेपी के प्रवक्ता रह चुके हैं. इसके अलावा कोविंद 1998 से 2002 तक बीजेपी के दलित मोर्चा के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget