एक्सप्लोरर

Wayanad Landslides: वायनाड लैंडस्लाइड से 151 की मौत, तबाही के बाद अब भी खतरा! रेड अलर्ट के बाद स्कूल कॉलेज बंद

Wayanad Landslides News: वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से जिले में भारी तबाही मची हुई है. लोगों के घरों में पानी और मिट्टी घुस चुका है.

Wayanad Landslides Upadates: केरल के वायनाड में मंगलवार (30 जुलाई) तड़के आए भूस्खलन की वजह से काफी ज्यादा तबाही मची गई है. अभी तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है. राहत और बचाव का कार्य जारी है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लगातार वायनाड के हालातों पर नजर बनाई हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वायनाड भूस्खलन को लेकर अभी तक के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.

  • स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुछ ही पलों में वायनाड पहुंचने वाली हैं. उनके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी वायनाड पहुंच रहे हैं. दोनों ही लोग वायनाड भूस्खलन के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेंगे. 
  • वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है. भारतीय सेना के जवानों ने चूरलमाला में बचाव अभियान शुरू किया है. यहां सेना की चार टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. एनडीआरएफ भी टीमें भी लोगों को बचाने का काम कर रही हैं.
  • मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन घंटे में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने वाली है. विभाग ने केरल के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वायनाड, कोझिकोड़, कन्नूर और कासरगोड़ जिले में भी अगले तीन घंटे में भारी बारिश होने वाली है. 
  • केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, फायर एंड रेस्क्यू, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के सदस्य बचाव कार्यों में शामिल हैं. डीएससी सेंटर कन्नूर से लगभग 200 भारतीय सेना के जवान और कोझिकोड से 122 टीए बटालियन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
  • भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक एमआई-17 और एक एएलएच भी बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. बचाव अभियान के दूसरे दिन की प्रादेशिक सेना की 122 इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक अपने शेल्टर्स से मेप्पाडी और वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए रवाना हो रहे हैं. 
  • आपदा और लगातार बारिश को देखते हुए बुधवार (31 जुलाई) को सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. केरल के 11 जिलों कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की, एर्नाकुलम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. 
  • वायनाड भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए 120 से ज्यादा लोगों का वायनाड के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन की चपेट में आए ज्यादातर पीड़ित चाय बागानों में काम करते थे और सड़क के किनारे या फिर बागानों में छोटे घरों में रहते थे. 
  • एनडीआरएफ कमांडर अखिलेश कुमार ने कहा, "हमने कल मुंडक्कई गांव से घायल पीड़ितों को बचाया. हमें डर है कि पीड़ित ढही हुई इमारतों में फंसे हो सकते हैं. कल रात 10 बजे तक हमने 70 लोगों को बचाया, जिसके बाद खराब मौसम और बारिश के कारण हमें रुकना पड़ा."
  • अखिलेश ने कहा, "कई टीमें राहत-बचाव का काम कर रही हैं, इसलिए हम मौतों की सटीक संख्या नहीं दे सकते. हम केवल उन शवों के बारे में जानते हैं जिन्हें हमारी टीम ने बरामद किया. लोगों को नदी के दूसरी ओर एक रिसॉर्ट और एक मस्जिद में आश्रय दिया गया है. बारिश अभी भी हो रही है, इसलिए एक और भूस्खलन की संभावना है."
  • वायनाड जिले में बचाव अभियान के लिए तैनात सेना ने भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से स्थायी अवसंरचना बह जाने के बाद एक अस्थायी पुल की मदद से  करीब 1000 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की है. 

यह भी पढ़ें: वायनाड में क्यों हुआ भूस्खलन? मौसम वैज्ञानिकों ने बता दिया तबाही का असली कारण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget