एक्सप्लोरर

Wayanad landslides: 'वायनाड हादसे के कई घंटे बाद मिला अलर्ट', अमित शाह के दावे पर बोले केरल के CM पिनराई विजयन

Wayanad landslides: लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरल सरकार को हादसे से पहले अलर्ट दिया गया गया था. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस दावे का खंडन किया. 

Wayanad landslides: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दावे पर प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि भूस्खलन (Wayanad landslides) की घटना से पहले कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था. वो बोले कि ये आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री विजयन बोले, इस इलाके के लिए रेड अलर्ट नहीं था. हालांकि, घटना के बाद कुछ घंटों बाद अलर्ट जारी किया गया था.
 
दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (31 जुलाई) को लोकसभा में कहा कि आपदा की आशंका के मद्देनजर केरल सरकार को पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. अमित शाह ने कहा कि आपदा से पहले जारी की गई चेतावनियों पर अधिकतर राज्य ध्यान देते हैं लेकिन केरल सरकार ने आपदा को लेकर जारी अलर्ट को नजरअंदाज कर दिया. 
 
क्या बोले अमित शाह?
 
लोकसभा में वायनाड भूस्खलन पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मेरा बस एक ही अनुरोध है कि सभी राज्य सरकारों को उन्हें दी गई प्रारंभिक चेतावनियों के बाद निवारक कार्रवाई करनी चाहिए. मैं केरल के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार राज्य सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और हम राहत और पुनर्वास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.'
 
जारी है बचाव अभियान- विजयन
 
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, 'वायनाड में बचाव अभियान लगातार जारी है. यह एक दर्दनाक आपदा है. अब तक 144 शव बरामद किए जा चुके हैं जिनमें 79 पुरुष और 64 महिलाएं हैं. अभी भी 191 लोग लापता हैं.  आपदा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं और बचाए गए लोगों को आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान किया जा रहा है.'
 
क्या बोले राहुल गांधी?
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'वायनाड में यह बहुत बड़ी त्रासदी है और सेना वहां अच्छा काम कर रही है. मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम वायनाड के लोगों का समर्थन करें और मैं सरकार से वायनाड के लोगों की मदद करने का अनुरोध करता हूं. यह दूसरी बार है जब यह त्रासदी हुई है, यह 5 साल पहले भी हुई थी. यह स्पष्ट है कि इस क्षेत्र में एक पारिस्थितिक मुद्दा है, इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए और जो भी हाई-टेक समाधान सामने लाया जा सकता है, वह अच्छा होगा.'
 
केरल के वायनाड में बचाव अभियान पर वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल एपी सिंह ने कहा, "हेलीकॉप्टर समेत हमारी सभी चीजे वायनाड में तैनात हैं. कल (30 जुलाई) मौसम की वजह से उड़ान प्रभावित हुई थी लेकिन आज (31 जुलाई) ऑपरेशन जारी है.' न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक वायनाड भूस्खलन में 144 लोगों की मौत हुई है. 
 
(इनपुट पीटीआई से भी)
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget