एक्सप्लोरर

Wayanad Landslides: 'लोग मर गए, आप हंस रहे हैं...', वायनाड पर मल्लिकार्जुन खरगे और सभापति के बीच हो गई तीखी नोंकझोंक

Wayanad Landslides News: वायनाड में हुए भूस्खलन की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.

Wayanad Landslides: केरल के वायनाड में मंगलवार (30 जुलाई) तड़के आए भूस्खलन की वजह से अभी तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में चर्चा हुई है. राज्यसभा में जब वायनाड को लेकर चर्चा हो रही थी तो नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी सांसदों पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि यहां 50 लोग मर गए हैं और आपको हंसी आ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वो क्या वजह थी, जिसकी वजह से खरगे नाराज हो गए. 

दरअसल, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे वायनाड पर बोलने के लिए खड़े हुए और बोलने लगे, तभी विपक्ष के कुछ सांसद हंसने लगे. इस पर उन्होंने कहा, "क्यों हंस रहे हैं भाई? मैं कुछ भी बोलता हूं तो साहब (सभापति जगदीप धनखड़) भी हंसते हैं और आप लोग भी हंसते हैं." इस पर सभापति ने कहा, "मेरा मन दुखी है. मैं हंस नहीं रहा हूं. सुबह पता लगा कि दो दर्जन (लोगों की मौत) हैं और फिर पता चला कि नंबर बढ़ता जा रहा है. ये देखकर अच्छा लगा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही सक्रिय हैं."

50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई: मल्लिकार्जुन खरगे

सभापति ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री मामले पर सक्रिय हैं. देश में जहां पर भी विपदा आती है." तभी खरगे ने उन्हें टोकते हुए कहा, "ठीक है सर. मुझे वहां की पूरी जानकारी नहीं है. पेपर में मैंने जो पढ़ा और फोन पर जो मालूम चला, वहीं मुझे मालूम है. इतने लोगों की वहां पर मौत हुई है. अभी तक 50 से ज्यादा की गिनती हुई है. रात को हुई घटना की वजह से किसी को नहीं पता चला कि कितने लोगों की मौत हुई है."

जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई नोंकझोंक

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, "वहां की जो महिला सांसद हैं, उनके पास जानकारी है और वह अपनी बात रखना चाहती हैं. मैं चाहता हूं कि आप (सभापति) आप उनको अनुमति दीजिए. जो बातें आपने बताई यहां पर कि सरकार अलर्ट है, मंत्रालय अलर्ट है, फलाना..." ये सुनकर सभापति नाराज हो गए और कहा, "फलाना नहीं बताया." खरगे ने कहा, "आप जो जानकारी दे रहे हैं, वो सरकार को देनी चाहिए. फिर ठीक होता. वहां पर क्या सेना, सीआरपीएफ, पुलिस फोर्स गई है. ये सब बताना चाहिए."

सभापति ने खरगे को बीच में रोकते हुए कहा, "माननीय प्रतिपक्ष के नेता मैं आपका कटाक्ष पूरी तरह से समझ गया हूं. मैं जानता हूं कि मुझे क्या जानकारी देनी चाहिए. मेहरबानी करके मर्यादित आचरण कीजिए. आप इतनी ज्यादा हल्की बात कर रहे हैं. गंभीर मामला है. आपको मालूम होना चाहिए कि सूर्योदय होने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री और देश का नेतृत्व जिसके पास है, उसके बीच बात हुई. आप कह रहे हैं कि मैं आपके सदस्य को बोलने दूं तो मैं उन्हें बोलने की इजाजत देता हूं."

यह भी पढ़ें: Wayanad Landslide LIVE: वायनाड भूस्खलन में 60 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, राहुल ने मुआवजा बढ़ाने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget