एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी वायनाड के लिए होंगी बेहतर सांसद? 'मुझे नहीं लगता...' ये क्या बोल गए राहुल गांधी

Wayanad by-election: बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड से प्रियंका के नामांकन के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे. इसके बाद राहुल ने कहा वायनाड ने जो मुझे दिया है उसे शब्दों में बयां करना बेहद कठिन है.

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या प्रियंका वायनाड के लिए उनसे बेहतर सांसद साबित होंगी? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा ये एक मुश्किल सवाल है और फिर तुरंत बाद में कहा "मुझे ऐसा नहीं लगता". इस सवाल पर दोनों भाई-बहन और बस में मौजूद कांग्रेस के अन्य सदस्य हंसते हुए नजर आए. इस वीडियो में प्रियंका और राहुल गांधी वायनाड को लेकर बातचीच करते नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी ने साल 2019 से 2024 तक इस सीट पर काम किया है.  

प्रियंका ने जब अपने भाई राहुल गांधी से पूछा कि ये कैसी शक्ल बना रहे हैं? इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा 'मुझे वायनाड की याद आएगी', इसलिए मैं ऐसा फेस बना रहा हूं. इस बीच जब राहुल से पूछा गया कि अगर वे खुद को छोड़कर किसी को वायनाड का सांसद चुनते तो वह कौन होता? इस पर राहुल ने अपनी बहन प्रियंका का नाम लिया. साथ ही उन्होंने कहा, मैं ऐसा इसलिए नहीं कर रहा हूं कि मैं प्रियंका को पसंद करता हूं, बल्कि मुझे भरोसा है कि प्रियंका वायनाड के लिए अच्छा काम करेंगी. 

प्रियंका को वायनाड पसंद आने वाला है-राहुल 
प्रियंका ने भी राहुल गांधी के वायनाड के प्रति प्यार और लोगों के प्रति जुड़ाव को पहचाना. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं आपके भरोसे को कायम रखूंगी". इसके बाद राहुल ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा  "अगर प्रियंका को आप पसंद आ गए तो वह आपके लिए हर संभव प्रयास करेंगी. उन्हें वायनाड भी बहुत पसंद आने वाला है. एक अच्छा सांसद होने का मतलब है कि आपको वो जगह और लोग पसंद हों, जिनके लिए आप लगातार काम कर रहे हैं.

मुझे वायनाड ने जो दिया उसे शब्दों में बयां करना कठिन है 
इस साल के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटें जीती थीं, लेकिन उन्होंने रायबरेली सीट रखने का फैसला किया, जिससे वायनाड में उपचुनाव की संभावना बनी. राहुल ने अपनी बहन का सपोर्ट में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि आप सभी उस रिश्ते को समझते हैं, जो मैंने वायनाड के लोगों के साथ बिताया है. वायनाड ने जो मुझे दिया है उसे बताना मेरे लिए काफी मुश्किल है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को याद दिलाना चाहूंगा कि वायनाड देश का एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र है, जहां दो सांसद हैं. एक आधिकारिक और एक अनौपचारिक. ये दोनों सांसद मिलकर वायनाड की जनता के लिए काम करेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'ऐसे मुकदमों को सुनने लगे तो आ जाएगी बाढ़', यूपी-उत्तराखंड और राजस्थान में बुलडोजर एक्शन पर बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget