एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan Case: अमानतुल्लाह खान को उत्तराखंड ले जा सकती है ACB, कोर्ट ने बढ़ाई 5 दिनों की रिमांड

एसीबी ने अदालत को बताया कि आम आदमी पार्टी विधायक ने कहा है कि यहां से कुछ पैसा देश से बाहर भेजा गया है, उन्होंने दुबई में जीशान हैदर नाम के शख्स को करोड़ों रुपये भेजे थे.

Amanatullah Khan Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) को एसीबी (ACB) ने बुधवार को 4 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद एक बार फिर राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court)  में पेश किया. जहां एसीबी ने अमानतुल्ला खान की 10 दिन की एसीबी कस्टडी बढ़ाने की मांग की. दोनो पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने अमानतुल्ला की रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ा दी.

ACB ने अदालत से कहा कि इन्होंने उत्तराखंड में जो प्रॉपर्टी बनाई है हमें उसके बारे में पूछताछ करनी है. एसीबी ने अदालत को बताया कि यहां से कुछ पैसा देश से बाहर भी भेजा गया है. एसीबी ने कहा कि दुबई में जीशान हैदर नाम के शख्स को करोड़ों रुपये भेजे गये थे.

कोर्ट में क्या थी एसीबी की दलीलें?
एसीबी ने कहा कि कुछ पैसा एक राजनीतिक पार्टी को दिया गया है, उसी पैसे से उसके पोस्टर और पैम्फलेट बनाए गए. केजरीवाल ने कहा कि उनके पास सबूत है कि किस तरह से उनके पास के एक स्कूल को दुकान में तब्दील कर दिया गया और उससे पैसा बनाया गया. ACB ने अदालत को लड्डन सिद्दीक की डायरी के बारे में बताया और कहा कि लड्डन को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसके बाद एसीबी ने अमानतुल्लाह की 10 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी.

क्या बोले अमानतुल्ला के वकील?
इन सभी आरोपों पर नाराजगी जताते हुए अमानतुल्ला के वकील राहुल मेहरा ने एसीबी रिमांड बढ़ाने का विरोध किया. मेहरा ने कहा कि लड्डन के पास से जो डायरी मिली है क्या उसमें लड्डन और अमानतुल्लाह के बीच कोई ट्रांजेक्शन मिला है ? उन्होंने कहा कि पैसा बाहर भेजने की बात एसीबी कह रही है लेकिन क्या इस मामले में अभी तक वह कोई सबूत पेश कर पाई है? उनके पास इस खबर से जुड़ा कोई ट्रांजेक्शन नहीं है. 

एसीबी के इस आरोप पर अमानतुल्ला खान के वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस दुबई का नाम ले रही है लेकिन उसका क्या मतलब है. अमनातुल्लाह खान के वकील ने कहा कि जिस मनी ट्रांजेक्शन की बात की जा रही है क्या उसका कोई भी लिंक वक्फ बोर्ड से है? अमनातुल्लाह के वकील ने आरोप लगाया कि कस्टडी लेने के लिए इंटरनेशनल लिंक, फंड मैनेजर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मेहरा ने अदालत से कहा कि आजकल लोग कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं. 

'ठीक नहीं है अमानतुल्ला की तबियत' 
राहुल ने कोर्ट को अमानतुल्लाह खान की अप्रैल महीने की अपोलो अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए कहा था कि अप्रैल में अमानतुल्लाह को नहीं पता था कि वो गिरफ्तार होंगे.  उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह को तनाव से दूर रहने की सलाह दी गई थी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्फ की किसी प्रॉपर्टी का स्वरूप नही बदला गया है बल्कि सिर्फ नवीनीकरण किया गया और इससे वक्फ को ही फायदा हुआ. इसलिए अमानतुल्लाह को एसीबी की कस्टडी नहीं दी जाए इसके बदले उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए.

अदालत में कब पेश होंगे अमानतुल्ला
अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के वकील ने कोर्ट से आगे कहा कि उनको 4 दिन की हिरासत में भेजा गया था लेकिन अगर ACB को चार दिनों में कुछ नहीं मिला तो अगले 40 दिन में भी कुछ नहीं मिलेगा. दोनो पक्षो की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अमानतुल्ला खान एसीबी रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी. अब उनको 26 सितंबर को एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा.

Congress President Election: क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? दिये बड़े संकेत 

पंजाब के राज्यपाल ने विधानसभा का विशेष सत्र रद्द किया, अरविंद केजरीवाल बोले- फिर तो जनतंत्र खत्म है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget