एक्सप्लोरर

Congress President Election: क्या दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? दिये बड़े संकेत

Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह ने कहा कि उदयपुर सम्मेलन में पार्टी ने तय किया था कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रहेगा. अगर अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनना है तो सीएम पद छोड़ना पड़ेगा.

Congress President Election News: जैसे-जैसे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने का वक्त नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही चुनाव को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है. शशि थरूर (Shashi Tharoor) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बाद अब अध्यक्ष चुनाव की रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी शामिल हो सकते हैं. एनडीटीवी से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने के सवाल पर न तो इनकार किया और न ही हामी भरी. 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है. न किसी को रोका जा सकता है और न ही किसी को जबरदस्ती चुनाव लड़ा सकते हैं. पार्टी में पहले भी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने चुनाव में उतरने के सवाल पर कहा कि देखते हैं, क्या होता है. सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, आपको 30 सितंबर तक पता चल जाएगा. 

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि लग रहा है कि राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ने वाले, लेकिन किसी भी नतीजे पर जाने से पहले अभी इंतजार करते हैं. हालांकि अगर उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है तो इसको बदलवाना मुश्किल है. 

"अध्यक्ष बनना है तो सीएम पद छोड़ना होगा"

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के चुनाव में उतरने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उदयपुर सम्मेलन में पार्टी ने तय किया था कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रहेगा. अगर उन्हें अध्यक्ष बनना है तो मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा. अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष और साथ ही मुख्यमंत्री पद पर नहीं रह सकते हैं.

गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की है. अशोक गहलोत ने साथ ही कहा है कि एक व्यक्ति मंत्री भी रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी चुना जा सकता है. अशोक गहलोत ने अपने आवास पर बीते दिन विधायक दल की बैठक ली थी. जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे. 

शशि थरूर भी हैं रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की रेस में वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी हैं. उन्होंने भी बुधवार को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी को लेकर पर चर्चा की है. बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी, 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर को की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत, लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और सौर पीवी मॉड्यूल के लिए PLI योजना को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान, कहां-कहां मचेगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट
बंगाल की खाड़ी से उठ रहा तूफान, कहां-कहां मचेगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट
रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी राजीव गांधी के साथ लव स्टोरी, सोनिया गांधी ने खुद बताई कहानी
रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी राजीव गांधी के साथ लव स्टोरी, सोनिया गांधी ने खुद बताई कहानी
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget