एक्सप्लोरर

वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, गाड़ियां फूंकी

Waqf Amendment Act: मुर्शिदाबाद में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम बंगाल फिर से आग की लपटों में है. सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है.

Waqf Amendment Act: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में अस्तित्व में आए वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा की तस्वीर सामने आई. सड़क जाम करने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी, जिसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहा था जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारीयों को तितर-बितर करने के लिए के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.

'वोटों की उम्मीद में गिड़गिड़ाने के अलावा वो कुछ नहीं कर सकतीं'
मुर्शिदाबाद में हुए इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पश्चिम बंगाल फिर से आग की लपटों में है. सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है. इस बार मुर्शिदाबाद में मुस्लिम भीड़ वक्फ अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतर आई है. ममता बनर्जी ने बंगाल के विशाल क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया है, जो अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ के कारण राज्य प्रशासन के लिए दुर्गम हो गए हैं. अब वह केवल उनके वोटों की उम्मीद में गिड़गिड़ाने के अलावा कुछ नहीं कर सकतीं, उन्हें 2026 में जाना ही होगा'.

इंटरनेट सेवाएं भी बाधित

मालवीय ने अपने एक और पोस्ट में लिखा, 'पश्चिम बंगाल पुलिस मुर्शिदाबाद की सड़कों पर उत्पात मचा रही हिंसक इस्लामी भीड़ पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष कर रही है. संभवत गृह मंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर. उनके भड़काऊ भाषणों ने वर्तमान अशांति में सीधे तौर पर योगदान दिया है. तथाकथित एहतियात के तौर पर सूचना के प्रवाह को प्रतिबंधित करने के लिए क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है. यह वही क्षेत्र है, जिसने हाल ही में कार्तिक पूजा समारोह के दौरान हिंदुओं पर बार-बार हमले देखे थे. तनाव बढ़ने के कारण कई ट्रेनें रुकी हुई थीं. ममता बनर्जी का मुस्लिम तुष्टिकरण का रीढ़विहीन ब्रांड बंगाल को खतरनाक रूप से बांग्लादेश के रास्ते पर ले जा रहा है'.

नए वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब तक एक दर्जन याचिकाएं दाखिल कर इस कानून को चुनौती दी जा चुकी है. वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 11 अप्रैल से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया हैं.

ये भी पढ़ें:

'देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत की आंधी...', वक्फ संशोधन कानून पर ये क्या बोल गए मौलाना अरशद मदनी?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget