एक्सप्लोरर

काठमांडू: रेस्टोरेंट ने दी सफाई- राहुल ने शाकाहारी खाना ऑर्डर किया, कांग्रेस बोली- ये देव और दानवों की लड़ाई

कांग्रेस ने विवाद को निराधार बताया है. कांग्रेस ने कहा कि ये खबरें यात्रा में विध्न डालने की कोशिश है.

नई दिल्ली: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बड़े विवाद में फंस गए हैं. नेपाली मीडिया में खबर उछली कि राहुल गांधी ने काठमांडू के रेस्टोरेंट में मांसाहार खाया. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रेस्टोरेंट ने इस खबर को गलत बताया है. वहीं कांग्रेस ने कहा कि ये खबरें यात्रा में विध्न डालने की कोशिश है.

विवाद बढ़ा तो एबीपी न्यूज़ इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की. हमें मिली वूटू रेस्टोरेंट की साइट पर ये तस्वीर जिसमें 31 अगस्त को राहुल गांधी के पहुंचने की पुष्टि की गई है. यानी 31 अगस्त को राहुल गांधी और उनकी टीम ने यहां खाना खाया था.

वेटर ने कहा- राहुल ने नॉनवेज ऑर्डर किया रेस्टोरेंट के वेटर ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि रेस्टोरेंट में उन्होंने नेवारी डिश खाई जिसके तहत उन्होंने चिकन मोमो, चिकन कुरकुरे और बंदेल की डिश ऑडर की थी. वेटर के बयान के बाद आरोप लग रहा है कि राहुल गांधी ने मांसाहारी खाना खा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

रेस्टोरेंट की सफाई- शुद्द शाकाहारी खाना ऑर्डर किया वूटू रेस्टोरेंट ने फेसबुक पर अपनी सफाई भी डाली है जिसमें राहुल गांधी के मांसाहारी खाने को गलत बताया है. जारी बयान में कहा गया, "मीडिया की तरफ से काफी पूछताछ की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वूटू की अपनी यात्रा के दौरान क्या खाया. हम इस बात को साफ कर देना चाहते हैं कि उन्होंने मेन्यू देखकर शुद्ध शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था. वूटू ने उनके खाने के संबंध में किसी मीडिया संस्थान को कोई बयान जारी नहीं किया है.''

कांग्रेस बोली- ये देव और दानवों की लड़ाई इसके बाद कांग्रेस ने भी विवाद को निराधार बताया है. कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "जब होटल प्रबंधन ने ही स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी ने शुद्ध शाकाहारी खाना खाया तो फिर बाकी का विवाद निरर्थक है. ये BJP का एजेंडा है. BJP राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा में विघ्न पैदा करना चाहती है. ये देव और दानवों की लड़ाई है.''

12 दिन चलेगी राहुल गांधी की यात्रा मानसरोवर यात्रा के लिए दिल्ली से निकले राहुल गांधी 30 अगस्त शुक्रवार को शाम 5.30 बजे काठमाण्डू आए थे और काठमाण्डू के होटेल र्याडिसेन में ठहरे थे. मानसरोवर यात्रा के दौरान राहुल गांधी काठमांडू होते हुए चीन की तरफ गए थे. राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget