एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में पहले फेज का मतदान खत्म, 89 सीटों पर 60 फीसदी वोटिंग हुई

Gujarat Election Polling: गुरुवार को गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हुआ है. दूसरे फेज के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए मतदान खत्म हो गया है. मतदान करने का समय शाम 5 बजे तक था. गुरुवार (1 दिसंबर) को गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के तहत वोटिंग हुई है. इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं. पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. 

निर्वाचन आयोग ने कहा कि पहले फेज में करीब 60.20 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. नर्मदा में सबसे ज्यादा 73.02 फीसदी और पोरबंदर में सबसे कम 53.84 फीसदी मतदान हुआ है. पिछली बात 67 प्रतिशत मतदान हुआ था यानी इस बार लगभग 7 प्रतिशत कम मतदान हुआ है. कुछ छिटपुट घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ शिकायतों को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी. 

14,382 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग

गुरुवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ था, जिनमें से 3,311 शहरी और 11,071 ग्रामीण इलाके हैं. वोटिंग पर नजर रखने के लिए 13,065 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया गया. गुजरात में 27 सालों से बीजेपी की सरकार है और पार्टी लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है. इस बार बीजेपी का मुकाबला न केवल कांग्रेस से है बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) से भी है जो अपने आप को मुख्य विपक्षी दल साबित करने के प्रयास में जुटी है. 

2017 के चुनाव के नतीजे

गुजरात के 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब बीजेपी ने 182 में 99 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस के हिस्से में 77 सीटें आई थीं. 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे. 2 सीटें बीटीपी और एक सीट एनसीपी के खाते में गई थी.

ये भी पढ़ें- 

BJP Jan Aakrosh Yatra: जेपी नड्डा का अशोक गहलोत पर निशाना, 'सीएम को सिर्फ कांग्रेस और अपने नेताओं की चिंता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget