एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी में बरकरार है 'विश्वास संकट'?

नई दिल्ली :  भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी और अंदरूनी कलह से जूझ रही आम आदमी पार्टी का 'विश्वास संकट' खत्म नहीं हुआ है. दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी ने दिल्ली में आज नया संगठन बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन बुलाया लेकिन पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता कुमार विश्वास इससे नदारद दिखे.

कुमार विश्वास के नजदीकी सूत्रों ने दावा किया कि उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था. वहीं पार्टी नेता संजय सिंह ने कार्यक्रम से पहले ABP न्यूज को जानकारी दी थी कि सम्मेलन में कुमार विश्वास मौजूद रहेंगे. पार्टी सूत्रों की माने तो कुमार विश्वास को आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने निजी व्यस्तता का हवाला देकर सम्मेलन में आने से मना कर दिया था.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार कुमार से अनुरोध किया कि वो सम्मेलन में जरूर आएं. लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद के अपने घर में होने के बावजूद कुमार विश्वास पंजाबी बाग में हुए पार्टी के सम्मेलन में शामिल नहीं हुए. सम्मेलन में कुमार विश्वास की अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष ने कहा कि सम्मेलन में मनीष सिसोदिया सहित कई और नेता मौजूद नहीं थे. कुमार की गैरमौजूदगी पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि "आपको जो कहानी बनानी है बनाइए".

सम्मेलन में शामिल होने वालों में केजरीवाल कैबिनेट के अलावा मंच पर संजय सिंह और आशुतोष मौजूद थे. हालांकि व्यस्तता के कारण मनीष सिसोदिया सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद नहीं थे.

index

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में हार के बाद दिलीप पांडे की जगह केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय को पार्टी का दिल्ली प्रदेश संयोजक बनाया गया था. उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत बनाने के लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू किया है.

दिल्ली के लगभग 3500 मतदान केंद्रों में प्रत्येक पर एक मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कार्यकर्ताओं की बात ऊपर तक पहुंचाने के लिए नम्बर और ई मेल जारी किया गया है.  लेकिन इसके लिए बुलाए गए सम्मेलन में कुमार विश्वास की अनुपस्थिति से साफ है कि उनके और केजरीवाल के बीच का मनमुटाव खत्म नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget