एक्सप्लोरर

ATM से पैसे निकालते हैं जो जरूर पढ़ें वायरल हो रहा ये मैसेज!

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद घंटों लाइन में लगकर आपने जिस एटीएम से पैसे निकाले क्या वो एटीएम आपकी आंखों में धूल झोंक रहा है? आपको बिना खबर हुए आपको खड़े-खड़े लूट रहा है. चौंकाने वाली ये बातें इसलिए क्योंकि एक वीडियो  सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. वीडियो देखकर डरना लाजमी है लेकिन यहां पढिए क्या है सच्चाई? क्या कतार वाला एटीएम आपको लूट सकता है? क्या कतार वाला एटीएम आपकी जेब काट सकता है? क्या कतार वाले एटीएम में कोई चोर दरवाजा है? क्या कतार वाले एटीएम में गुप्त सुरंग भी हो सकती है? 1 मिनट 51 सेकेंड के वीडियो ने एटीएम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को हिला दिया है. वीडियो देखने वाले सोच रहे हैं कहीं ऐसा कोई धोखा उनके साथ भी तो नहीं हुआ. वीडियो के जरिए दावा है कि आपके कार्ड से आपके ही पैसे निकलने के बावजूद वो आपको नहीं मिलते बल्कि इस नकाबपोश एटीएम के लुटेरे उसे लूट ले जाते हैं. सबसे पहले वीडियो में एक शख्स एटीएम में घुसते हुए दिखाई देता है पीछे से कॉमेंट्री भी चल रही है वो पैसे निकालने के लिए अपना कार्ड अंदर डालता है. तस्वीर कुछ धुंधली है लेकिन स्क्रीन देखकर पता चल रहा है कि ये भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है. पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है. मशीन में नोट गिनने की आवाज भी सुनाई देती है. ग्राहक पैसे का इंतजार कर रहा है लेकिन एटीएम से ना तो पैसे बाहर आते हैं और ना ही पर्ची. मशीन में जो कुछ होता है वो सुनाई तो दे रहा है लेकिन पैसे बाहर क्यों नहीं आ रहे. आखिर में मशीन में थैंक्यू लिखकर आ जाता है. वायरल वीडियो में पैसे निकालने आया ग्राहक वापस जाते हुए दिख रहा है शायद ये सोचकर कि मशीन से पैसे निकले ही नहीं. लेकिन वीडियो में एक मिनट गुजरने के बाद असली क्लाइमेक्स सामने आता है एक मिनट 11 सेकेंड पर वो होता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते, एटीएम से पैसे बाहर आ चुके हैं लेकिन गुप्त सुरंग में छिपे हुए हैं इस हरे रंग की ट्रे को बड़ी ही चालाकी से पैसे निकलने वाली जगह पर फिट कर दिया गया है. इसलिए मशीन से नोट गिनने की आवाज सुनाई दी थी नोट निकला भी था लेकिन यहां छिपा हुआ था. इतना ही नहीं वायरल वीडियो में एक और दावा है दावा कि एटीएम से पर्ची निकलने से कैसे रोका गया, पर्ची निकलने वाली जगह पर सेलो टेप लगा दिया गया था जिसकी वजह से पर्ची पर वहीं अटक गई ये वीडियो हैरान करने वाला है लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई कतार वाले एटीएम के साथ ऐसा खिलवाड़ हो रहा है. क्या आपकी आंखों के आगे ये एटीएम आपको धोखा दे रहे हैं और आपको पता भी नहीं चल रहा. ATM1सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की. किसी एटीएम में ऐसे किसी तरीके से क्या आपको धोखा दिया जा सकता है ये जानने के लिए हमने एटीएम कस्टोडियन मनोज से बात की. मनोज एटीएम में कैश डालने का काम करते हैं साथ ही मनोज मशीन की तकनीकी दिक्कतों को भी ठीक करते हैं आम भाषा में आप उन्हें एटीएम का इंजीनियर कह सकते हैं. हमने मनोज को ये वीडियो दिखाया और पूछा कि ये माजरा आखिर है क्या. मनोज ने हमें बताया कि ऐसी धोखाधड़ी की जा सकती है. आप भी अगली बार जब एटीएम से पैसे निकालने जाएं तो ध्यान रखें. ऐसा कुछ लगे तो क्या करना चाहिए वो भी जान लीजिए. एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि ऐसी धोखाधड़ी मुमकिन है. ऐसा करने वाले लोग पहले से ही एटीएम पर निगरानी रखे हुए होते हैं. और मौका देखकर लोगों को निशाना बनाते हैं इसलिए अपने पैसों की सुरक्षा के लिए सावधान रहे सतर्क रहें. हमारी पड़ताल में एटीएम की धोखाधड़ी वाला ये वीडियो सच साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget