एक्सप्लोरर

जानें- मुंबई में बार बाला के डांस पर दो करोड़ लुटाए जाने का वायरल सच

2005 में महाराष्ट्र में बार डांस पर रोक लगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिन लोगों के पास लाइसेंस है वहां बार बालाएं डांस कर सकती हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि मुंबई के एक बार में कुछ ही मिनटों के भीतर जमीन पर दो करोड़ के नोट बिछे हुए थे. दावा है कि डांस देखने वाले को एक बार बाला का डांस इस कदर पसंद आया कि वो अपना सबकुछ लुटाने को तैयार हो गया. दरअसल सोशल मीडिया पर इन दावों के साथ वायरल हो रहे दोनों वीडियो मुंबई के गोरेगांव में टकीला डांस बार के बताए जा रहे हैं. बता दें कि 2005 में महाराष्ट्र में बार डांस पर रोक लगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिन लोगों के पास लाइसेंस है वहां बार बालाएं डांस कर सकती हैं. बता दें कि वायरल वीडियो अब मेहंदी बन चुके टकीला बार का है. मेहंदी बार के मालिक रति कृष्ण पटनायक उर्फ सोनू से जब पूछा गया कि क्या आपके बार में किसी बार डांसर के ऊपर दो करोड़ रुपए लुटाए गए हैं? इसके जवाब में बार के मालिक ने बताया, ‘’जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके साथ छेड़छाड़ हुई है. साल 2016 में हमारे मैनेजमेंट में एक रवि प्रकाश शेट्टी था. उसकी कुछ गैरकानूनी गतिविधियां थीं. मैंने उसे होटल छोड़ने के लिए कहा था. उसकी सोच मुझे फंसाकर मुझसे पैसा वसूलने की थी. वीडियो में जो नोट उड़ रहे हैं वो खिलौना नोट हैं. दूसरा वहां कोई ग्राहक नहीं हैं. उसका ही स्टाफ था और उसकी ही कोई लड़की थी. उसने खुद ही एक वीडियो बनाया पिछले 2-3 महीने से वो धमकी दे रहा है या तो मुझे पैसे दो या फिर मैं होटल बर्बाद कर दूंगा. फिर उसने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दिया.’’ जानें- मुंबई में बार बाला के डांस पर दो करोड़ लुटाए जाने का वायरल सच वीडियो वायरल होने के बाद बार के मालिक रवि पटनायक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.  उन्होंने बताया, ‘’ करोड़ क्या बार में लाख रुपए भी नहीं होते. मैं पांच साल पीछे चला गया हूं. मेरा पूरा स्टाफ छोड़कर चला गया है.’’ बार के मालिक के मुताबिक ये वीडियो उन्हें बदनाम करने के लिए बनाया गया है. वीडियो बनाने के पीछे मकसद बार के मालिक से पैसे की उगाही था. वीडियो बनाने वाले ने अपने लोगों के साथ नकली नोट की बारिश की थी. वीडियो वायरल होने के बाद बार के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जानें- मुंबई में बार बाला के डांस पर दो करोड़ लुटाए जाने का वायरल सच वायरल वीडियो मुंबई के टकीला बार का है ये सच है लेकिन वीडियो में दो करोड़ के नोट लुटाने का दावा झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget