एक्सप्लोरर

जानें- खाने के चक्कर में राष्ट्रगान का अपमान करते पुलिसवालों का सच

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो को संदीप रस्तौगी नाम के व्यक्ति ने कैमरे में कैद किया है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तेजी से वायरल होता वीडियो पुलिसवालों पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा रहा है. वीडियो में दावा है कि पीछे राष्ट्रगान की धुन सुनाई दे रही है और धुन बजने के बावजूद पुलिस वाले खाना खा रहे हैं. क्या पुलिसवालों ने राष्ट्रगान का अपमान किया? राष्ट्रगान के अपमान का दावा करने वाले इस वायरल वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे मैसेज में लिखा है, ‘’राष्ट्रगान से बड़ी क्या चीज हो सकती है. एक दिव्यांग भी जब राष्ट्रगान सुनता है तो भले ही वो खड़ा न हो पाए, सावधान जरूर हो जाता है. लेकिन इन्हें देखिये ये पुलिस वाले साहब.. ये कहीं के भी हों लेकिन भारत के नागरिक जरूर होंगे. जो अपने देश के राष्ट्रगान को सम्मान न दे पाए, उससे किसी भी प्रकार के सम्मान की उम्मीद कैसे की जा सकती है.’’ फोटो जर्नलिस्ट ने कैमरे में कैद की वीडियो वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो को संदीप रस्तौगी नाम के व्यक्ति ने कैमरे में कैद किया है. संदीप रस्तोगी लखनऊ नवभारत टाइम्स में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते हैं. एक समारोह का है वायरल वीडियो संदीप रस्तोगी ने बताया, ‘’वायरल हो रहा वीडियो कुछ ही दिन पहले हुए पुलिस सप्ताह का है. कार्यक्रम में गर्वनर और मुख्यमंत्री दोनों ही मौजूद रहते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे समारोह में गर्वनर और मुख्यमंत्री के पहुंचने पर राष्ट्रगान की धुन बजाई जाती है और उनके वापस जाने के वक्त भी धुन बजाई जाती है.’’ नाश्ता होता रहा, राष्ट्रगान बजता रहा संदीप रस्तोगी ने आगे बताया, ‘’रिफरेश्मेंट यानि नाश्ता चल रहा था. ग्रुप फोटो हो चुकी थी. गर्वनर नाश्ता कर चुके थे और वो जाने वाले थे. जवान वहां खड़े थे और उन्हें राष्ट्रगान की धुन बजानी थी. रिफरेश्मेंट को रोका भी नहीं गया कि राष्ट्रगान की धुन बजने लगी. इस दौरान जो खा रहे थे वो खाते रहे. जो लोग अलर्ट थे उन्होंने गरिमा का ध्यान रखा. कुछ लोग प्लेट लेकर खड़े हो गए और कुछ ने प्लेट नीचे रख दी. कुछ अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया और वो खाते रहे.’’ जानें- खाने के चक्कर में राष्ट्रगान का अपमान करते पुलिसवालों का सच इसलिए हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो सच साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
LIVE: मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget