एक्सप्लोरर

वायरल सच: बराक ओबामा के नौकरी करने वाली तस्वीर का सच

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक तस्वीर के जरिये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने वहां नौकरी ज्वाइन कर ली है. वायरल हो रहे फोटो को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं कि भारत में सरपंच की भी पांच पीढ़ी बैठकर खाती है और अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं.

नई दिल्ली: क्या अमेरिका में राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद प्राइवेट नौकरी करने लगे हैं. ये सवाल उठ रहे हैं क्योंकि रेस्तरां में खड़े ओबामा की एक तस्वीर के जरिये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने वहां नौकरी ज्वाइन कर ली है. वायरल हो रहे फोटो को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं कि भारत में सरपंच की भी पांच पीढ़ी बैठकर खाती है और अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं.

फेसबुक पर ओमल सिंह ने लिखा है, ''भारत में राजनीति भ्रष्टाचार का समुद्र है. सभी व्यापार में राजनीति सबसे अच्छा व्यापार है. जो चंद दिनों में करोड़पति बनाती है. राजनीति एक ऐसा व्यापार है जिसके पास कभी टूटी साइकिल और टूटी हुई चप्पल हुआ करती थी आज उनके पास चार्टेड प्लेन है.

इन दावों को देखकर सवाल उठ रहा है कि क्या पैसों की तंगी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को रेस्तरां में काम करने पर मजबूर कर दिया? क्या ईमानदारी की वजह से ओबामा के पास इतना पैसा भी नहीं कि राजनीति छोड़ने के बाद घर चला सकें?

वायरल सच: बराक ओबामा के नौकरी करने वाली तस्वीर का सच

एबीपी न्यूज़ के वायरल सच कार्यक्रम में ओबामा की इस तस्वीर की पड़ताल की गई. तस्वीर बराक ओबामा की थी इसलिए गूगल पर तस्वीर खोजी गई. पड़ताल में गूगल पर कई तस्वीरें दिखी जिनमें ओबामा वायरल तस्वीर की तरह की टोपी और नीले रंग की जैकेट पहने दिख रहे हैं. जब तस्वीर की कहानी की जांच की गई तो अमेरिका के एक बड़े न्यूज पोर्टल द हफिंगटन पोस्ट में छपी खबर मिली. जिसमें वायरल तस्वीर को शेयर किया गया है.

वायरल सच: बराक ओबामा के नौकरी करने वाली तस्वीर का सच

क्या है सच?

13 अगस्त साल 2013 को छपी इस खबर का शीर्षक है, 'छुट्टी के दौरान मार्था विनयार्ड के नेन्सी रेस्तरां पहुंचे राष्ट्रपति बराक ओबामा'. आपको बता दें कि बराक ओबामा 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे यानी ये तस्वीर उनके राष्ट्रपति रहते ली गई.

दरअसल, ओबामा रेस्तरां में ऑर्डर दे रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को शेयर किया गया जिसमें काउंटर की तरफ खड़े शख्स के हावभाव से लग रहा है वो ओबामा को ऑर्डर दे रहा है.

एबीपी न्यूज़़ की पड़ताल में एक वीडियो भी मिला जिसमें बराक ओबामा छुट्टी के दौरान मार्था विनयार्ड के नेन्सी रेस्तरां पहुंचे थे और टोपी-जैकेट में नजर आ रहे हैं. जहां उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की. लोगों से मिलकर जब ओबामा रेस्तरां में कुछ ऑर्डर करने पहुंचते हैं तो वीडियो में भी वही आदमी दिखता है जो वायरल तस्वीर में दिख रहा है. वायरल सच: बराक ओबामा के नौकरी करने वाली तस्वीर का सच

दोनों ही तस्वीरों को देखकर साफ हो जाता है कि रेस्तरां में ओबामा कुछ खाने के लिए पहुंचे थे जिसे सोशल मीडिया गलत तरीके से पेश कर रही है.

यूपीए सरकार के लिए कर्ज की वजह से आज महंगा है पेट्रोल-डीजल? जानें क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजू दत्ता की ममता को आखिरी वॉर्निंग, अगर अब भी नहीं खोलीं आंख तो सिर्फ लटका रह जाएगा साइन बोर्ड
रिजू दत्ता की ममता को आखिरी वॉर्निंग, अगर अब भी नहीं खोलीं आंख तो सिर्फ लटका रह जाएगा साइन बोर्ड
Hyderabad Fire Horror: अमीरपेट के तीन मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से दहला इलाका
अमीरपेट के तीन मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से दहला इलाका
अन्नामलाई भाजपा से कब देंगे इस्तीफा? सामने आई तारीख, तमिलनाडु के लिए जल्द होंगे रवाना
अन्नामलाई भाजपा से कब देंगे इस्तीफा? सामने आई तारीख, तमिलनाडु के लिए जल्द होंगे रवाना
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, अमित शाह पर लगाए थे गंभीर आरोप, बांग्लादेश में मची हलचल
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, अमित शाह पर लगाए थे गंभीर आरोप, बांग्लादेश में मची हलचल

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
Embed widget