एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या गोरखपुर की सड़कों पर घूम रहे हैं सीएम योगी के यमराज ?

नई दिल्ली: यमराज का नाम सुनते ही आपकी नजरों के सामने काले रंग के कपड़े में बड़ी-बडी मूंछो वाले शख्स की छवि बन जाती है. लेकिन यमराज की बात आज इसलिए क्योंकि दावा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमराज गोरखपुर की सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए टहल रहे हैं. दावा ये भी है कि सीएम योगी के ये यमराज उनके शहर गोरखपुर में लोगों से जिंदगी और मौत का हिसाब-किताब पूछ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर करीब 2 मिनट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स यमराज से पूछ रहा है, ''...तो आपने हमें मारा क्यों? हमें क्यों मारा ?'' इसपर यमराज बोल रहे हैं, ''आपको हमने नहीं मारा, आप लोग अपनी गलती की वजह से मरे हैं.''

ट्रैफिक नियम समझाने का नया और नायाब तरीका

दरअसल यूपी के गोरखपुर में लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने का ये बिल्कुल नया और नायाब तरीका है. इस वीडियो का गोरखपुर की सड़कों पर असर भी दिख रहा है. आपको बता दें कि गोरखपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सिर्फ जुर्माना नहीं भरना पड़ता है बल्कि उन्हें ये वीडियो भी दिखाया जाता है.

जानें इसपर लोगों का क्या है कहना ?

ट्रैफिक पुलिस की इस मुहीम को लेकर राहगीर रवि यादव ने कहा, ''सड़क पर चलते वक्त सभी को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और हेल्मेट का इस्तेमाल करना चाहिए. जागरूकता फैलाने के लिए यह वीडियो बहुत अच्छा है.''

जानें ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर एबीपी न्यूज़ ने गोरखपुर के ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूतनाथ गुप्ता से भी बात की और ये वीडियो बनाने के पीछे का मकसद भी पूछा. भूतनाथ ने बताया कि इस वीडियो से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने में मदद मिलेगी. जो लोग बिना हेल्मेट चलते हैं, बिना सीट बेल्ट चलते हैं, तीन सवारी चल रहे हैं और ओवर स्पीड चलाते हैं उनके लिए इस वीडियो में बहुत कुछ बताया गया है. उम्मीद है जो इस वीडियो को देखेगा वो आगे से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा और ट्रैफिक संचालन में पुलिस की मदद करेगा.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget