एक्सप्लोरर

जानें- सलमान खान को परेशान करने वाले ‘शौचालय’ का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सुपरस्टार सलमान खान को लेकर किया जा रहा एक दावा सनसनी मचा रहा है. दावा है कि एक सुलभ शौचालय सलमान खान के सिर का दर्द बन चुका है. वो किसी भी कीमत पर उस सुलभ शौचालय को उखाड़ फेंकना चाहते हैं. लेकिन क्यों?

सलमान खान को परेशान करने वाले सुलभ शौचालय का सच क्या है?

सलमान खान स्वच्छ भारत अभियान की ना सिर्फ तारीफ करते हैं बल्कि उसका हिस्सा भी बनते हैं.  ये दावा चौंकाता है क्योंकि सलमान खान मुंबई नगरमहापालिका के खुले में शौच के खिलाफ शुरू हुए अभियान का चेहरा बन चुके हैं. ऐसे में अगर शहर में कोई शौचालय बनेगा तो उससे सलमान खान को क्या समस्या हो सकती है?

जानें- सलमान खान को परेशान करने वाले ‘शौचालय’ का वायरल सच

दरअसल दावा ये है कि सलमान खान को शौचालय से इसलिए परेशानी है क्योंकि वो उनके घर के सामने बनाया जा रहा है. सलमान खान का घर मुंबई के बैंड स्टैंड इलाके में है. समंदर के पास का ये इलाका अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. सलमान खान और वहिदा रहमान जैसे कई बड़े सितारों का घर यहां है. बैंड स्टैंड एक टूरिस्ट स्पॉट भी है.

जानें- सलमान खान को परेशान करने वाले ‘शौचालय’ का वायरल सच

सलमान खान के घर के बाहर एक बिल्कुल नया नवेला शौचालय है. लेकिन ये शौचालय इस्तेमाल नहीं हो रहा है. ये शौचालय सलमान खान के घर से करीब 20 मीटर दूर है. सलमान खान ने मुंबई महानगर पालिका से अपने घर के बाहर बने इस शौचालय को हटाने की गुजारिश की है. लेकिन शौचालय हटाने और नहीं हटाने को लेकर मुंबई की मेयर और महानगर पालिका के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं.

मेयर सलमान की गुजारिश पर हरी झंडी दे दी है कि उनके घर के सामने से शौचालय हटा दिया जाए लेकिन महानगर पालिका प्रशासन इसके खिलाफ है और सार्वजनिक शौचालय को हटाने के पक्ष में नहीं है.

बैंड स्टैंड में रहने वाले वीआईपी लोगों का कहना है कि मुंबई महानगर पालिका की सोच तो अच्छी है लेकिन जगह गलत है. मुंबई के मेयर सलमान के पक्ष में हैं यानि वो उनके घर के सामने से शौचालय हटाने के लिए तैयार हैं जबकि बीएमसी कमिश्नर का कहना है कि शौचालय लगभग बन चुका है वो वहां से नहीं हटेगा.

जानें- सलमान खान को परेशान करने वाले ‘शौचालय’ का वायरल सच

मौजूदा स्थिति में मेयर शिवसेना की पार्टी के हैं इसलिए अगर शिवसेना मामले में दखल देकर कुछ बदलवाती है तो चीजें बदल सकती है वरना आखिरी फैसला मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर का ही होगा. यानि सलमान खान के घर के बाहर सुलभ शौचालय पूरा बनेगा और चलेगा फिर चाहे सलमान को पसंद आए या फिर ना आए.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सलमान खान को सुलभ शौचालय के परेशान करने वाला दावा सच साबित हुआ है.

जानें- सलमान खान को परेशान करने वाले ‘शौचालय’ का वायरल सच

यह भी जानें-

मुंबई में स्लम की 20 फीसदी आबादी के पास टॉयलेट नहीं!

मुंबई शहर के सात स्लम में हुए एक सर्वे में सामने आया था कि स्लम की करीब 20 फीसदी आबादी के पास टॉयलेट नहीं है. स्लम सैनिटेशन प्रोग्राम के आंकड़े बताते हैं स्लम में रहने वाले 24 लाख लोगों के लिए सिर्फ 79 हजार 542 टॉयलेट हैं और ये टॉयलेट शहरी स्लम में रहने वाले 37 फीसदी लोगों के लिए है यानि 63 फीसदी आबादी के लिए मुंबई जैसे हाई-फाई शहर में कोई टॉयलेट नहीं है. जबकि स्वच्छ भारत मिशन के दिशानिर्देशों के मुताबिक 30 लोगों के लिए एक टॉयलेट सीट होनी चाहिए. इस आधार पर शहर को करीब 1 लाख 36 हजार टॉयलेट चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget