एक्सप्लोरर

क्या कोई बच्चा 31 फरवरी को पैदा हो सकता है? जानिए- इस वायरल मार्कशीट का सच

सोशल मीडिया पर दावा है देश में एक ऐसा अजूबा बच्चा है जो 31 फरवरी को जन्मा है. 28-29 दिनों वाले फरवरी के महीने में 31 दिन होने का दावा एक मार्कशीट के जरिए किया जा रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. सबसे नया और चौंकाने वाला दावा एक युवक की जन्मतिथि को लेकर हो रहा है.

क्या दावा किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर दावा है देश में एक ऐसा अजूबा बच्चा है जो 31 फरवरी को जन्मा है. 28-29 दिनों वाले फरवरी के महीने में 31 दिन होने का दावा एक मार्कशीट के जरिए किया जा रहा है. इस अंकतालिका में स्कूल का नाम गोल्डन स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल लिखा है जिसका पता जोधपुर के नान्दड़ी का बताया गया है. इस मार्कशीट में 2016-17 सेशन के परीक्षा परिणाम की कुछ जानकारियां भी हैं.

क्या है वायरल दावे की हकीकत?

इस वायरल होती मार्कशीट की हकीकत जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने जोधपुर के नान्दड़ी का सफर किया और पूरी पड़ताल की. पड़ताल में पाया गया कि युवराज नाम का एक बच्चा क्लास 4 में बालाजी नाम के स्कूल में पढ़ता था वहीं पर स्कूल की गलती से उसकी जन्मतिथि 31 फरवरी लिख गई. लेकिन चौथी के बाद बच्चे ने पांचवी क्लास में दूसरे स्कूल में एडमिशन हुआ. स्कूल का नाम है गोल्डन स्टार स्कूल.

जिस स्कूल की मार्कशीट वायरल हो रही है वो गोल्डन स्टार स्कूल है.

दरअसल, मामला ये है कि जन्मतिथि को लेकर गलती बालाजी स्कूल ने की, लेकिन जब बच्चे ने गोल्डन स्टार स्कूल में एडमिशन लिया तो जन्मतिथि की इतनी बड़ी गलती पर ध्यान नहीं दिया और बच्चे की जन्मतिथि 31 फरवरी ही रहने दिया. यानि मार्कशीट सही है, स्कूल की गलती से ऐसा हुआ है लेकिन अब स्कूल अपनी गलती मानने से इंकार कर रहा है.

हमारी पड़ताल में वायरल हो रही मार्कशीट सच साबित हुई है लेकिन बच्चा 31 फरवरी को नहीं जन्मा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
West Bengal Election Results: 'ड्यूटी में लगे कर्मचारी शेयर कर रहे डिटेल', बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
'ड्यूटी में लगे कर्मचारी शेयर कर रहे डिटेल', काउंटिंग से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
West Bengal Election: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News
West Bengal Repolling Breaking: बंगाल में Voting के बाद बड़ा कांड! | CRPF | BJP Vs TMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kangra News: हिमाचल के कांगड़ा में हादसा, 40 सवारियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर को आया था हार्ट अटैक!
हिमाचल के कांगड़ा में हादसा, 40 सवारियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर को आया था हार्ट अटैक!
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
'वो उनको मारना चाहते थे...', सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग
'वो उनको मारना चाहते थे...', सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
समंदर की गहराई में शान से लहराया तिरंगा, अंडमान में रचा गया इतिहास, वीडियो देख चौड़ा हो जाएगा सीना
समंदर की गहराई में शान से लहराया तिरंगा, अंडमान में रचा गया इतिहास, वीडियो देख चौड़ा हो जाएगा सीना
एक पेड़ से 1000 लौकी, कटिंग की इस टेक्निक को जान लेंगे तो मुनाफा ही मुनाफा
एक पेड़ से 1000 लौकी, कटिंग की इस टेक्निक को जान लेंगे तो मुनाफा ही मुनाफा
Embed widget