एक्सप्लोरर

आपका इनकम टैक्स कम होने का सच?

नई दिल्ली: नोटबंदी के बीच में दिल को खुश करने वाली एक खबर बाजार में घूम रही है बाजार से हमारा मतलब फेसबुक और वॉट्सऐप से है. खबर आपके इनकम टैक्स से जुड़ी हुई है. खबर पढ़कर लोगों के मन में लड्डू फूट रहे हैं लेकिन गुदगुदाने वाली इस खबर की हकीकत क्या है ये सामने आना बाकी है तो चलिए सिर्फ खबर पढ़कर खुश मत होइए पहले इसका सच जान लीजिए. क्या आपका इनकम टैक्स कम होने वाला है क्या आने वाली एक फरवरी को आपका इनकम टैक्स कम होने वाला है, ये खबर जो देख रहा है उसके मन में लड्डू फूट रहे हैं, ये सोचकर कि इस बार जेब पर चपत कम लगेगी?

इस बार खाते में पैसे ज्यादा बचेंगे और टैक्स में कम कटेंगे बिना दावे का सच जाने लोग अपने-अपने टैक्स स्लैब के मुताबिक हिसाब लगाने में भी जुट गए हैं. नोटबंदी के इस माहौल में ये खबर कुछ ज्यादा ही ध्यान खींच रही है. देश में 2 करोड़ 87 लाख टैक्स भरते हैं खबर हर टैक्स अदा करने वाले के लिए तो है ही उनसे जुड़े लोगों के लिए भी हैं. चलिए सबसे पहले आप मन में लड्डू फूटने वाला वो मैसेज देख लीजिए जो वॉट्सऐप पर गोल-गोल घूम रहा है. मैसेज में लिखा है सरकार आने वाले बजट में इनकम टैक्स स्लैब को बदलने की योजना बना रही है प्रस्तावित यानि नया इनकम टैक्स स्लैब इस तरह से है.

अगर आपकी सैलरी 4 लाख रुपए तक है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. अगर आपकी सैलरी 4 से 10 लाख रुपए है तो आपको 10 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा. अगर आपकी सैलरी 10-15 लाख रुपए है तो आपको 15 फीसदी इनकम टैक्स भरना होगा. अगर आप 15-20 लाख सालाना कमाते हैं तो आप 20 फीसदी इनकम टैक्स भरेंगे और 20 लाख सालाना से ज्यादा कमाने वाले लोगों को 30 फीसदी इनकम टैक्स भरना होगा.

इनकम टैक्स का नया गणित देखकर मन बल्लियों उछल रहा है क्योंकि जो प्रस्तावित टैक्स का दावा है वो मौजूदा टैक्स स्लैब से करीब आधा है कैसे इसके लिए आप जरा मौजूदा टैक्स स्लैब पर नजर डालिए और प्रस्तावित और जो दावा किया जा रहा है दोनों के बीच का फर्क देखिए.

अभी सरकार ने इनकम टैक्स के लिए जो स्लैब तय किए हैं उसके मुताबिक. अगर आपकी सैलरी ढाई लाख रुपए तक है तो आपको कोई टैक्स नहीं देते हैं. अभी अगर आपकी सैलरी 3 लाख है तो आप करीब 5000 रुपए टैक्स भरते हैं लेकिन नई व्यवस्था में दावा है कि आप 4 लाख तक कोई टैक्स नहीं भरेंगे.

अभी अगर आपकी सैलरी अगर ढाई लाख से पांच लाख तक है तो आप 10 फीसदी तक टैक्स भरते हैं और 5 से 10 लाख रुपए हैं तो आप 20 फीसदी इनकम टैक्स भरते हैं जबकि दावा है कि नई व्यवस्था में आपको 4 से 10 लाख सिर्फ 10 फीसदी टैक्स देना होगा. मौजूदा व्यवस्था में आपको 10 लाख से ज्यादा की आय पर 30 फीसदी टैक्स भरना होता है. लेकिन नई व्यवस्था का जो दावा है उसके मुताबिक जब आप 20 लाख कमाएंगे तो आपको 30 फीसदी इनकम टैक्स भरना होगा.

अब समझ में आया आपको लोग इस मैसेज को देखकर इतना खुश क्यों हो रहे हैं, लेकिन खुशी असली है या नकली ये जानने के लिए एबीपी न्यूज ने वायरल मैसेज की पड़ताल की. इस खबर के सच तक पहुंचने के लिए हमें सरकार के तीन बयान मिले जो नतीजे तक पहुंचने में मदद करेंगे.

पहला बयान इस खबर की पहली हलचल 13 दिसंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान से मिली जब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे. वित्त मंत्री ने नोटबंदी के कारण आने वाले वक्त में टैक्स की दरें कम होने की उम्मीद जताई थी. दूसरा बयान वित्त मंत्री के बयान के बाद इस खबर को पंख लग गए. एबीपी न्यूज ने वित्त राज्य अर्जुन मेघवाल से इनकम टैक्स की दरों में बदलाव को लेकर सवाल पूछा. अर्जुन मेघवाल ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए थे.

तीसरा बयान 20 दिसंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए जहां उनसे टैक्स दरों पर दोबारा सवाल हुआ. सरकार से ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है क्योंकि देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता हैं.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि सरकार से जब-जब इस बारे में सवाल हुआ है सरकार ने खारिज नहीं किया. पहले टैक्स दरें कम होने के संकेत दिए और अब हालात के मुताबिक फैसला लेने की बात कही है. यानि चीजें सरकार के मुताबिक हुई तो फरवरी के बजट में टैक्स दरों पर फैसला हो सकता है लेकिन अभी ऐसा कुछ हुआ नहीं है.

इसलिए हमारी पड़ताल में टैक्स दरें कम होने वाला वायरल मैसेज आधा सच साबित हुआ है2

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget