एक्सप्लोरर

रोटोमैक घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी का अडानी से रिश्तेदारी का वायरल सच

सोशल मीडिया पर रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और गौतम अडाणी के बीच कनेक्शन को लेकर किया जा रहा है. दावा है कि पेन किंग विक्रम कोठारी की बेटी की शादी गौतम अडाणी के भतीजे से हुई है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और गौतम अडाणी के बीच कनेक्शन को लेकर किया जा रहा है. दावा है कि पेन किंग विक्रम कोठारी की बेटी की शादी गौतम अडाणी के भतीजे से हुई है.

क्या है वायरल हो रहा मैसेज? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विक्रम कोठारी की गौतम अडाणी से बड़ी नजदीकी वाली रिश्तेदारी है. और इस रिश्तेदारी को साबित करने के लिए वॉट्सऐप पर एक चार्ट वायरल हो रहा है. रिश्तों का कनेक्शन पेश करते इस चार्ट के मुताबिक कानपुर के पेन किंग विक्रम कोठारी रिश्ते में गौतम अडाणी के समधी लगते हैं. दावे के मुताबिक विक्रम कोठारी की बेटी की शादी गौतम अडाणी के भतीजे प्रणव अडाणी से हुई है.

रोटोमैक घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी का अडानी से रिश्तेदारी का वायरल सच

पड़ताल ये कनेक्शन कितना सच्चा है इसकी पड़ताल एबीपी न्यूज ने की. इंटरनेट पर प्रणव अडानी के बारे में ढूंढना शुरू किया गया तो पता चला कि प्रणव अडानी, अडानी विलमर लिमिटेड नाम की कंपनी के एमडी यानी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

पड़ताल आगे बढ़ी तो पता चला कि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी के बड़े भाई का नाम विनोद अडानी है और विनोद अडानी के बेटे का नाम प्रणव अडानी है. यानि प्रणव अडानी गौतम अडाणी के भतीजे हैं ये दावा सही है.

इसके बाद विक्रम कोठारी की बेटी का नाम जानने की पड़ताल शुरु हुई. थोड़ी छान-बीन के बाद ये जानकारी मिली की नम्रता कोठारी रोटोमैक घोटाले वाले विक्रम कोठारी की बेटी है. फेसबुक पर नम्रता कोठारी का प्रोफाइल मिला. फेसबुक प्रोफाइल पर नम्रता का नाम नम्रता अडाणी लिखा हुआ था. प्रोफाइल पर उनकी और प्रणव अडानी की कई तस्वीरें साथ थीं और यहां ये भी साफ हो गया कि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी के भतीजे प्रणव अडानी की शादी रोटोमैक घोटाला करने वाले विक्रम कोठारी की बेटी नम्रता से हुई है.

विक्रम कोठरी के पार्ट्नर रहे एक बिल्डर ने नाम का खुलासा ना करने की शर्त पर एबीपी न्यूज़ को बताया कि साल 2001 में विक्रम कोठारी की बेटी नम्रता कोठरी की शादी अडीनी समूह के गौतम अडानी के भाई विनोद के बेटे प्रणव अदानी के साथ हुई. ये शादी अपने वैभव के लिए चर्चा में रही और गौतम अदानी से सम्बंध के बाद कोठरी का रूतबा और बढ़ गया. जिससे बैंक के बड़े अधिकारी धौंस में आ जाते थे.

रोटोमैक घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी का अडानी से रिश्तेदारी का वायरल सच

यानि ये सच है कि गौतम अडाणी के भतीजे से साढ़े तीन हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी की बेटी की शादी हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget