एक्सप्लोरर

जानें- हरे धनिए में छिपी जहरीली पत्तियों का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों हरे धनिए की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वायरल हो रहे मैसेज और तस्वीर में दावा है कि हरी धनिया में जहरीली पत्तियां मिली हुई हैं, जिसे देखकर आप पहचान नहीं सकते और ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानीकारक हैं. जानें इस दावे का सच क्या है. क्या धनिया आपको बेहद बीमार बना सकता है? दावा है कि धनिया की हरी पत्तियों में ऐसी जहरीली पत्तियां मिली होती हैं जो आपको अस्थमा का मरीज बना सकती हैं. ये दावा एक मैसेज की शक्ल में वायरल हो रहा है और वायरल मैसेज के साथ सबूत के तौर पर दो तस्वीरें भी पेश की जा रही हैं. एक तस्वीर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती धनिया की है और दूसरी धनिया में छिपी जहरीली पत्ती की है. तस्वीरों के साथ वायरल हो रहे मैसेज में क्या लिखा है? ‘’पहली तस्वीर धनिया पत्ती है.  दूसरी तस्वीर में खतरनाक पार्थेनियम की पत्ती है. जब भी हम धनिया खरीदते हैं, तो धनिया पत्तियों के साथ कई बार पार्थेनियम की पत्तियां मिलेंगी. अपने परिवार के सदस्यों  को जागरूक करें ताकि वे इस पार्थेनियम पत्तियों को छांटकर अलग करें. यदि आप इस पार्थेनियम के पत्ते को बहुत ज्यादा खा लेते हैं, तो आपको त्वचा बीमारी, अस्थमा, गले में दर्द, गुर्दा की समस्याएं हो सकती हैं.’’ दावे का सच क्या है? दिल्ली विश्वविद्यालय के बॉटनी यानि वनस्पति विज्ञान विभाग में बॉयोडायवर्सिटी यानि जैव विविधता एक्सपर्ट डॉक्टर ए के सिंह से ने साफ किया कि जिस तस्वीर को पार्थेनियम बताया जा रहा है वो दरअसल पार्सले की है. पार्सले ग्रिन सैलेड के लिए इस्तेमाल होता है. धनिया में मनमोहक खुशबू होती है इसलिए लोग पसंद करते हैं. किसान तो अपने फायदे के लिए कुछ भी मिलाकर बेच देंगे. उपभोक्ता की जिम्मेदारी है कि देखकर सामान खरीदे. धनिया है, पार्सले या फिर पारथिनियम की पत्तियां है. डॉ. ए के सिंह ने साफ किया तस्वीर भले ही पार्सले की हो लेकिन वायरल मैसेज में जो बात कही गई है वो पार्थेनियम के गुणों से मिलता है. पार्थेनियम अगर खेत-बगीचों में काम करने वाले किसानों या मालियों के हाथ में लग जाए तो चक्कते और सूजन हो जाती है. ये घास इतनी खतरनाक है कि इसे देखते ही उखाड़कर फेंकने का आदेश हैं. जानें- हरे धनिए में छिपी जहरीली पत्तियों का वायरल सच बॉयोडायवर्सिटी एक्सपर्ट डॉ. ए के सिंह ने बताया, ‘’पार्थेनियम की पत्तियां छूने से हाथ या शरीर में खुजली होने लगती है. फ्लावरिंग के वक्त ये अस्थमा की दिक्कत बढ़ा देती है. इसमें कुछ ऐसे केमिकल भी हैं जो दूसरे अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. साल 1956 में पुणे से पहली बार पता चला था. कहा जाता है कि अमेरिका से मंगवाए गए गेंहू के साथ इसके दाने आए थे. इसको सामान्य तौर पर गाजर घास के नाम से जानते हैं. कांग्रेस के वक्त आने की वजह से लोग इसे कांग्रेस घास भी बोलते हैं.’’ डॉ. ए के सिंह ने बताया कि धनिया, पार्सले और पार्थेनियम की पत्तियों में इतनी समानता होती है कि इन्हें एक नजर में पहचान पाना आसान नहीं होता. ABP न्यूज की पड़ताल में क्या सामने आया? धनिया में अगर पार्सले की पत्तियां मिली हों तो चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर धनिया में पार्थनेयिम पत्तियां मिली हों तो ये खतरनाक साबित हो सकता है और अस्थमा जैसी परेशानिया भी दे सकता है. इसलिए हमारी पड़ताल में वायरल मैसेज सच साबित हुआ है जिसमें पार्थेनियम पत्तियों का जिक्र किया गया है. जानें- हरे धनिए में छिपी जहरीली पत्तियों का वायरल सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget