एक्सप्लोरर

अफवाहों से बचकर! यह उपद्रवियों का हथियार बनता जा रहा है

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. यूपी में अफवाहों को रोकने के लिए 20 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

नई दिल्ली: किसी भी देश और नागरिकों के लिए वह हालात ज्यादा खराब होते हैं जब लोग गुमराह होकर उपद्रवी बन जाएं. फिलहाल देश में कुछ ऐसा ही माहौल बन रहा है जहां पर प्रदर्शनकारियों को उपद्रवी बनाने में अफवाहों की सबसे बड़ी भूमिका सामने आ रही है. ऐसी ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं जिससे कि एक आम नागरिक भी घबरा कर हिंसा में शामिल हो जाए.

सीलमपुर घटना की आंखों देखी

ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब दिल्ली के सीलमपुर में हिंसा भड़की. जो लोग हिंसा में शामिल थे उनमें से अधिकतर लोगों को यह पता भी नहीं कि आखिर वह यह हिंसा कर क्यों रहे हैं. अगर कुछ पता था तो यह कि उनको देश से निकाला जा रहा है सरकार उनको देश से निकाल देगी. अधिकतर लोगों को तो नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के बारे में भी सही से जानकारी नहीं थी. कुछ थी तो बस यही कि सरकार ऐसे कानून बना रही है जिससे मुसलमानों को देश से निकाल दिया जाएगा और इसी अफवाह के चलते प्रदर्शनकारी उपद्रवी बनते चले गए.

हालांकि यह साफ कर देना भी जरूरी है कि इस प्रदर्शन में भी ऐसा नहीं कि सभी लोग उपद्रव के लिए तैयार थे बहुत सारे लोग ऐसे थे जिनको जब तक कुछ समझ में आता तब तक वह भीड़ का हिस्सा बन चुके थे. बहुत सारे लोग अपने घरों में दुबक कर बैठ गए तो कई लोग बचने का रास्ता ढूंढने लगे, लेकिन जो लोग इस मकसद से ही अफवाह फैला रहे थे कि उनको उपद्रव और हिंसा का मौका मिले उनको वहां पूरा मौका मिल गया. जनता की भीड़ में शामिल वह उपद्रवी अपने मकसद में कामयाब होने लगे.

पहले पुलिस के ऊपर उन्होंने यह कहते हुए पथराव शुरु किया कि पुलिस उनको आगे नहीं बढ़ने दे रही जबकि प्रदर्शनकारियों के मुताबिक पहले से ही तय था कि वह एक सीमा तक ही जाएंगे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों की मंशा ही दूसरी थी उन्होंने उस सीमा को पार करने की भी कोशिश शुरू कर दी और जब पुलिस ने उनको रोका तो पथराव शुरू कर दिया. हालात यह हो गए कि आने जाने वाली आम जनता के ऊपर भी पथराव होने लगा जिसमें कई लोग घायल हो गए और जब हालात ऐसे बनने लगे तो पुलिस को भी कार्रवाई करनी ही थी, पुलिस ने भी कार्रवाई की और आंसू गैस के गोलों और लाठीचार्ज का सहारा लेकर हालात को सामान्य करने की कोशिश की.

उपद्रवियों की साजिश आम जनता का नुकसान

दिल्ली के सीलमपुर में हुई घटना ने भी यही जाहिर किया कि अफवाह जब फैलती है तो आम जनता भी उपद्रवी की श्रेणी में आ जाती है क्योंकि उपद्रवियों का कोई अलग चेहरा नहीं होता वह उसी भीड़ का हिस्सा होते हैं. हालांकि आम जनता अपना या किसी और का नुकसान नहीं करना चाहती लेकिन उपद्रवियों का मकसद ही दूसरा होता है उनका मकसद होता है हिंसा करना और उपद्रव करना. इस सब के बीच में अगर कोई परेशान होता है, पिसता है तो वह है आम जनता. जिसको पहले तो अफवाहों के जरिए गुमराह किया जाता है और बाद में सरकारी/निजी सम्पत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई भी आम जनता के टैक्स के पैसे से ही होती है. इस सब के बीच जो लोग को उपद्रव करते हैं वह अपने मकसद में सफल होने के बाद घरों में दुबक कर बैठ जाते हैं.

ये भी पढ़ें

जानें- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, आजमगढ़ सहित यूपी के वो कौन से 20 जिले हैं जहां इंटरनेट बंद है CAA: लखनऊ-अहमदाबाद में हिंसक प्रदर्शन, कई शहरों पर इंटरनेट बंद, जानें कल क्या हुआ, आज क्या होगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget