एक्सप्लोरर

CAA: लखनऊ-अहमदाबाद में हिंसक प्रदर्शन, कई शहरों पर इंटरनेट बंद, जानें कल क्या हुआ, आज क्या होगा

आज प्रदर्शन जामिया मिलिया इस्लामिया में जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे शुरू होगा. जिसमें बड़ी तादाद में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र और कई अन्य संगठन भी शामिल होंगे. जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक दोपहर 1 बजे एक बड़ा प्रदर्शन होगा.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते प्रदर्शन जारी रह सकते हैं. गुरुवार को देश के जिन हिस्सों में प्रदर्शन हुआ उनमें दिल्ली के लालकिला, मंडी हाउस, जंतर-मंतर, यूपी में लखनऊ, संभल, बिहार में पटना, जहानाबाद, कर्नाटक में बेंगलुरु, मेंगलुरु, तेलंगाना के हैदराबाद, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, गुजरात के अहमदाबाद समेत कई अन्य शहर हैं. आज भी प्रदर्शनों को देखते हुए कई शहरों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. जानें पिछले 24 घंटों में देश में कैसे हिंसक प्रदर्शन हुए. पूरी अपडेट.

यूपी की राजधानी में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन, एक की मौत

कानून के विरोध में सबसे भयावह तस्वीर यूपी से देखने को मिली. जहां ना सिर्फ राजधानी लखनऊ बल्कि पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई शहरों में जबरदस्त हिंसा हुई. लखनऊ के प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग में जहां एक शख्स की मौत हो गई वहीं दो लोग गोली लगने से घायल है. कुछ और भी लोग हैं जिन्हें पत्थरबाजी में चोटें आई हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया है.

यूपी के कई शहरों में इंटरनेट बंद

आज शुक्रवार है दोपहर 1 बजे के करीब जुमे की नमाज होगी. आशंका है कि नमाज के बाद कहीं कोई हिंसा ना हो इसको देखते हुए सुरक्षा के उपाय किये जा रहे है. लखनऊ में अगल बगल के जिलों से फोर्स मंगाई गई है. लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, संभल, आजमगढ़, मऊ, अलीगढ़ समेत कई जिलों में एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और उपद्रव करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है.

CAA Protest LIVE: यहां क्लिक कर पढ़ें पल-पल की अपडेट

कर्नाटक के मैंगलोर में दो की मौत

कर्नाटक के मैंगलोर में भी हिंसक विरोध प्रदर्शऩ हुए. हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है. शहर के 5 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मैंगलोर में स्कूल-कॉलेजो में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मेंगलुरु में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सर्विस बंद कर दी जाएगी.

अहमदाबाद में हिंसक और मुंबई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भी हिंसक विरोध प्रदर्शऩ हुए. अभी वहां तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रण मे है. नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन हआ, जिसमें फरहान अख्तर से लेकर हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह जैसे कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए. ये प्रदर्शऩ पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा. सीएए और एनआरसी के खिलाफ गुरुवार को मध्यप्रदेश के 11 जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए. वहीं, सीएए और एनआरसी पर देश में हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कांग्रेस नीत मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 52 जिलों में से 43 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है.

अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में हिसा को लेकर 5000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कांग्रेस के पार्षद समेद 49 लोगो की गिरफ्तारी हुई है. कल पुलिस पर हुए हमले में एक डीसीपी, एक एसीपी समेत 21 पुलिस कर्मचारी घायल हुए थे. पुलिस ने एफआईआर में आरोपियो पर पुलिस की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है.

आज क्या-क्या हो सकता है?

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज भी जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रदर्शन जारी रहेगा. आज प्रदर्शन जामिया मिलिया इस्लामिया में जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे शुरू होगा. जिसमें बड़ी तादाद में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र और कई अन्य संगठन भी शामिल होंगे. जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक दोपहर 1 बजे एक बड़ा प्रदर्शन होगा. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी शाम में मशाल जुलूस निकालेगी. इस मार्च में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल होंगे. सीएए के समर्थन में लोग आज शाम 5 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 पर इकट्ठे होंगे. वहीं, राजस्थान में सीएए को लागू करने के समर्थन में बीजेपी भी प्रदर्शन करेगी.

प्रियंका गांधी ने कहा- हमें सड़कों पर उतरने की ज़रूरत

कल दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक हुई. बैठक में प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. कोर ग्रुप की बैठक में सोनिया गांधी ने सभी नेताओं से नागरिकता कानून पर चर्चा की और जानकारी ली. इस बैठक में ये भी कहा गया कि मोदी सरकार सीएए के ज़रिए देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. बैठ में कहा गया कि सरकार खासतौर पर अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाना चाहती है. बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा, "हमें सड़कों पर उतरने की ज़रूरत है."

नड्डा बोले- CAA भी लागू होगा और जल्द NRC भी लाएंगे

 नागरिकता संशोधन बिल पर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए तमाम हिंदू और सिखों ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया. यह वह लोग हैं जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून के तहत अब भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो चुका है या फिर जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून 2004 के तहत भारत की नागरिकता दी गई है. इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार सीएए भी लागू कराएगी और जल्द एनआरसी भी लेकर आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात, बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
PM मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात, बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
CM Vijay Tamilnadu: 10 साल की मासूम की हत्या से हिला तमिलनाडु, सड़क पर उतरे लोग, CM विजय ने कहा- 'अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं'
10 साल की मासूम की हत्या से हिला तमिलनाडु, सड़क पर उतरे लोग, CM विजय ने कहा- 'छोड़ेंगे नहीं'
‘संस्थागत मर्यादा वाली सीख...’, केरलम CM के सचिव की नियुक्ति पर बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना, पूछा तीखा सवाल
‘संस्थागत मर्यादा वाली सीख...’, केरलम CM के सचिव की नियुक्ति पर बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
Cockroach Janata Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी भारत को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा', CJP को लेकर BJP का बड़ा दावा
'कॉकरोच जनता पार्टी भारत को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा', CJP को लेकर BJP का बड़ा दावा

वीडियोज

Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |
Marco Rubio India Visit: थोडी देर में पीएम से मिलेंगे मार्को रूबियो | Breaking News
PM Modi Rojgar Mela: भारत के युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत- पीएम | Government Job | Youth Employment
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते दामों से बिगड़ा बजट, अलग-अलग शहरों से सामने आईं तस्वीरें| New Rate |
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार पर भड़के लोग | Budget Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!
बिहार: 'सरकार के पास महंगाई की मेलोडी...', तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला
बिहार: 'सरकार के पास महंगाई की मेलोडी...', तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला
2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड! जमकर कर रहे तैयारी
2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
TMC पार्षद की हत्या या आत्महत्या? घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
TMC पार्षद की हत्या या आत्महत्या? घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Africa Ebola outbreak: अफ्रीका में बढ़ते Ebola केसों के बीच भारत की एंट्री, Bundibugyo वैक्सीन बनाने में जुटा सीरम इंस्टीट्यूट
अफ्रीका में बढ़ते Ebola केसों के बीच भारत की एंट्री, Bundibugyo वैक्सीन बनाने में जुटा सीरम इंस्टीट्यूट
46°C की तपिश में बेहोश हुआ चमगादड़, वकीलों ने पानी पिलाकर बचाई जान, दिल छू जाएगा VIDEO
46°C की तपिश में बेहोश हुआ चमगादड़, वकीलों ने पानी पिलाकर बचाई जान, दिल छू जाएगा VIDEO
Embed widget