एक्सप्लोरर

जानें- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, आजमगढ़ सहित यूपी के वो कौन से 20 जिले हैं जहां इंटरनेट बंद है

नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच सरकार ने 20 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.

नई दिल्लीः नागरिकता कानून को लेकर देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी इंटरनेट सेवा गुरुवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट कर दिया गया. साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ और आगरा समेत कई शहरों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

जिन जिलो में इंटरनेट बंद हैं

1. लखनऊ

2. प्रयागराज

3. सुल्तानपुर

4. अलीगढ़

5. आगरा

6. गाजियाबाद

7. मेरठ

8. बागपत

9. बुलंदशहर

10. हापुड़

11. मुजफ्फरनगर

12. शामली

13. सहारनपुर

14. संभल

15. मुरादाबाद

16. रामपुर

17. फिरोजबाद

18. मऊ

19. आजमगढ़

20. उन्नाव

एहतियातन प्रशासन ने प्रदेश के कई शहरों में हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी है. सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ, बुंदेलखंड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. ये सभी परीक्षाएं शुक्रवार 20 दिसंबर से शुरू होनी थीं.

नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद दी.

देर रात जारी हुआ निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में गुरूवार की देर रात निर्देश जारी किया. अवस्थी ने सरकारी आदेश में कहा है, ‘‘यह आदेश 19 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे से 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा.’’

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह के दुष्प्रचार और लोगों की भावनाएं भड़काने वाली कोई पोस्ट को प्रसारित होने रोकने के लिए राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

हिंसक प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार सख्त

उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज होने की वजह से किसी तरह की कोई अशांति पैदा न हो, इस वजह से प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसक प्रदर्शन पर सख्त रुख अपनाया है और सार्वजनिक संपत्ति को हुई नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति से करने की बात की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर कांग्रेस, सपा और वाम दलों ने पूरे देश को आग में झोंक दिया है.’’

गुरुवार को कई शहरों में हुआ प्रदर्शन

इससे पहले गुरुवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन देखने को मिला था. प्रदर्शन दिल्ली के लालकिला, मंडी हाउस, जंतर-मंतर, यूपी में लखनऊ, संभल, बिहार में पटना, जहानाबाद, कर्नाटक में बेंगलुरु, मेंगलुरु, तेलंगाना के हैदराबाद, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, गुजरात के अहमदाबाद समेत कई अन्य शहरों में प्रदर्शन देखने को मिला.

कर्नाटक के मैंगलोर में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है. शहर के 5 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मैंगलोर में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. शहर में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि, स्थिति नियंत्रण मे है.

मुंबई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन हुआ. इस प्रदर्शन में फरहान अख्तर से लेकर हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह जैसे कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए. ये प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा.

CAA: लखनऊ-अहमदाबाद में हिंसक प्रदर्शन, कई शहरों पर इंटरनेट बंद, जानें कल क्या हुआ, आज क्या होगा

CAA: हाई कोर्ट के आदेश के बाद असम में 11वें दिन इंटरनेट शुरू, अभी भी विरोध प्रर्दशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget