एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर कर्नाटक के हुबली में हिंसा, 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 गिरफ्तार

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के पुराने हुबली पुलिस थाने पर शनिवार रात भीड़ ने पथराव कर दिया. इस पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के पुराने हुबली पुलिस थाने पर शनिवार रात भीड़ ने पथराव कर दिया. इस पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अफसरों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. फिलहाल शहर में निषेधाज्ञा लागू है.

पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त लाभ राम ने कहा, "हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है. भीड़ ने पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया."

इसलिए हुआ विवाद

पुलिस आयुक्त लाभ राम ने बताया कि, "एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उक्त लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के कारण आधी रात को बड़ी संख्या में शिकायत देने वाले लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हुए और हंगामा करने लगे. देखते-देखते वे हिंसक हो गए. ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं."

'यह पूर्व नियोजित हमला था'

वहीं राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि, "इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह एक पूर्व नियोजित हमला था."

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को राज ठाकरे का अल्टीमेटम, कहा- 'तैयार रहें हिंदू, 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं'

दिल्ली दंगे को संजय राउत ने बताया प्रायोजित, कहा- 'प्रधानमंत्री इस पर भी करें मन की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget