एक्सप्लोरर

'कौन है जिसने देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा?', विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर बोले सुरजेवाला

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ज्यादा वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. अब इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक में बुधवार (7 अगस्त) फाइनल मुक़ाबले में उतरने से पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया. इस मामले में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार और खेल मंत्री पर निशाना साधकर गंभीर आरोप लगाए और सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि ये एक बहुत बड़ा नफरती षड्यंत्र है.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विनेश फोगाट के खिलाफ़ रचा गया षड्यंत्र एक न एक दिन बेनकाब होगा. ये षड्यंत्र का चक्रव्यूह टूट कर रहेगा. ऐसे में हिंदुस्तान की सरकार कहां है? देश के खेल मंत्री कहां है? देश के प्रधानमंत्री कहां है? सवाल गहरे है जिसका जवाब लाजमी है.

कौन है इस नफरती षड्यंत्र के पीछे?- सुरजेवाला

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कौन है जिसने हरियाणा और देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा? कौन है इस नफरती षड्यंत्र के पीछे? कौन है जिससे विनेश फोगाट की जीत हज़म नहीं हुई? किसका चेहरा बचाने की हुई कोशिश? सबका पर्दाफाश होगा.

जो 42 बाउट में नहीं हारी, उसे विनेश ने चंद सेकेंड में हराया- कांग्रेस नेता

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जापान की महिला पहलवान जो 42 बाउट में नहीं हारी, उसे हमारी बेटी विनेश फोगाट ने कुछ ही क्षणों में हरा दिया. वो भी जब 2023 में वो दिल्ली की सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रही थी. इसके बाद भी उसने देश का तिरंगा ऊंचा कर दिया. लेकिन देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं- अब वापस आ जाओ. अगर कोई और प्रधानमंत्री होता तो खेल मंत्री को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन भेजकर विरोध दर्ज करवाता.

मोदी सरकार ने सभी खिलाड़ियों को किया निराश

सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होती और विनेश को न्याय मिलता. ये सवाल सिर्फ विनेश का नहीं है, ये हर उस खिलाड़ी का है जो देश के तिरंगे के लिए अपने जान की बाजी लगाता है. मगर, आज मोदी सरकार ने उन सभी को निराश किया है.

यह भी पढ़ेंः विनेश हुईं डिस्क्ववालीफाई तो संसद में हंगामा, विपक्ष ने पूछा- सरकार का स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget