एक्सप्लोरर

Vice President Salary: भारत के उपराष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? किन सुविधाओं के होते हैं हकदार

Vice President Election 2022: भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं, इसलिए उन्हें सभापति की सैलरी और सुविधाओं का भुगतान किया जाता है.

Vice President Election 2022: बीजेपी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी (BJP) के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में 71 वर्षीय जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा की. आपको बताते हैं कि भारत के उपराष्ट्रपति को कितना वेतन (Vice President Salary) और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

देश के उपराष्ट्रपति का वेतन 'संसद अधिकारी के सैलरी और भत्ते अधिनियम, 1953' के तहत निर्धारित किया जाता है. उपराष्ट्रपति को कोई वेतन नहीं मिलता है. उपराष्ट्रपति राज्यसभा का अध्यक्ष भी होता है, इसलिए उन्हें अध्यक्ष की सैलरी और सुविधाओं का भुगतान किया जाता है. 

उपराष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक उपराष्ट्रपति को हर महीने 4 लाख रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. उपराष्ट्रपति दैनिक भत्ता, मुफ्त आवास, चिकित्सा, यात्रा और अन्य सुविधाओं के हकदार हैं. उपराष्ट्रपति के लिए पेंशन वेतन का 50% है. 

जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना है तय?

उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्य सभा और लोकसभा के सदस्य देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान करते हैं. संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से बीजेपी के 394 सांसद हैं. जीत के लिए 390 से अधिक मतों की जरूरत होती है. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि देश के अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ही बनेंगे. 

उपराष्ट्रपति का चुनाव कब है?

भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 5 जुलाई को एक अधिसूचना जारी की थी. चुनाव 6 अगस्त को होंगे और 19 जुलाई को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना है तय? जानिए क्या हैं सियासी समीकरण

President-Vice President India: भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की क्या शक्तियां हैं? जानें ले सकते हैं कौन से फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget