एक्सप्लोरर

Vice President: राष्ट्रपति के बाद अब होगा नए उपराष्ट्रपति का चुनाव,जानिए दोनों के निर्वाचक मंडल के बीच अंतर

हाल ही में 21 जुलाई को भारतीय गणतंत्र के अगले राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हुआ. द्रौपदी मुर्मू को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया. यह दूसरी बार है जब देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर महिला विराजमान हुई

Vice President Election 2022: हाल ही में 21 जुलाई को भारतीय गणतंत्र के अगले राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हुआ. द्रौपदी मुर्मू को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया. यह दूसरी    बार है जब देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर महिला विराजमान हुई. राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद अब इसी महीने यानी अगस्त में नया उपराष्ट्रपति चुना जाएगा.

क्योंकि वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है.बता दें कि  कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से ना होकर अप्रत्यक्ष तरीके से कराया जाता है. लेकिन दोनों का चुनाव करने वाले निर्वाचक मंडल में अंतर है. अपने इस आर्टिकल में हम आपको राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल और उसमें अंतर बताएंगे-

राष्ट्रपति का निर्वाचक मंडल-

राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा होता है. राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के निर्वाचित सदस्य, राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य, केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली व पुदुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं. 
 
उप-राष्ट्रपति का निर्वाचक मंडल- 

राष्ट्रपति की तरह ही उप-राष्ट्रपति का चुनाव भी प्रत्यक्ष विधि से नहीं होता है.
उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों(राज्यसभा और लोकसभा) के सभी सदस्य भाग लेते हैं.

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में अंतर-

- जैसा कि ऊपर बताया गया है राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल को देखकर स्पष्ट है कि राष्ट्रपति के चुनाव में ज्यादा प्रतिनिधि मतदान करते हैं.
- जहां उप-राष्ट्रपति के निर्वाचन में सिर्फ संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य शामिल होते हैं वहीं राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के चुने सदस्यों के अलावा राज्य-विधानसभा के       सदस्यों को भी मतदान करना होता है. ऐसे में राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल का आकार बहुत बड़ा है.
- राज्य विधानसभा के सदस्य उप-राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं होते हैं जबकि राष्ट्रपति के चुनाव में वो मतदान करते हैं.
- संसद के मनोनीत सदस्य जो राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान नहीं कर पाते हैं उन्हें उप-राष्ट्रपति को चुनने में मतदान का अधिकार प्राप्त है.

ये भी पढ़ें-Vice-President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए Mayawati ने किया बड़ा एलान, इस उम्मीदवार को वोट करेंगे BSP के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget