एक्सप्लोरर

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि रोहित सरदाना कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके थे. 

नई दिल्लीः टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की है. उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत स्तब्ध हो गाय है. कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है. पत्रकारों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. 

रोहित सरदाना के निधन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर लिखा, ''बहुत ही भयानक समाचार है. जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है. आज सुबह दिल का दौरा पड़ा. उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना.''

वहीं आजतक मीडिया संस्थान से जुड़ी पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने लिखा, ''हंसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियाँ. उनके लिए इस दंगल को हारना नहीं था रोहित सरदाना जी. आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में ICU में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर. कुछ कहने को अब बचा ही नहीं.''

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने लिखा कि अब से थोड़ी देर पहले हमारे साथी का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी. ये भगवान की नाइंसाफ़ी है. ॐ शान्ति.

रोहित सरदाना के निधन पर शिव अरूर ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई. उन्होंने कहा, ''विदाई, रोहित भाई. यह विश्वास नहीं किया जा सकता है. कोई शब्द नहीं बचे हैं. आपको याद किया जाएगा, मेरे दोस्त.''

रोहित सरदाना के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाताया. उन्होंने लिखा, ''वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है. वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति''

रोहित सरदाना के निधन पर स्मृति ईरानी ने शोक जताया. उन्होंने लिखा, ''पत्रकारिता जगत के प्रतिभावान और लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं. ॐ शांति.''

बता दें कि रोहित सरदाना कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget