एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो गया. आज यानी रविवार को मस्जिद परिसर में सर्वे करने के लिए टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी. सर्वे दोपहर 12 बजे तक चला.

Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो गया. आज यानी रविवार को मस्जिद परिसर में सर्वे करने के लिए टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी. सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलना था, लेकिन सर्वे करने वाली टीम मस्जिद से करीब 1.30 बजे निकली. टीम कल फिर सर्वे करने पहुंचेगी. इससे पहले शनिवार को भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे हुआ था. दूसरे दिन के सर्वे में मस्जिद के अंदर सात- आठ फीट का ढेर मिला जो सफेद पेंट से ढका हुआ था. 

सर्वे के बीच मस्जिद में वजूखाने के पास तालाब पर विवाद हो गया है. हिंदू पक्ष और मस्जिद कमेटी आमने-सामने आ गया. हिंदू पक्ष ने तालाब का पानी निकालने की मांग की. वहीं मस्जिद कमेटी ने पानी निकालने का विरोध किया है. हिंदू पक्ष के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुंबद की तरफ सर्वे के दौरान एक दीवार पर हिन्दू परंपरा के आकार दिखे, उसे सफेद चुने से रंग गया है. सर्वे की टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और प्रतीक चिन्ह का भी जिक्र किया जिनसे उनकी बात को बल मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, आज का सर्वे का 11.40 बजे तक पूरा हो गया था. उसके बाद आज के सर्वे का ड्राफ्ट तैयार किया गया. उसके बाद सभी पक्षकारों के दस्तखत कराए गए.


Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ

पुताई पर हिंदू पक्ष ने उठाए सवाल

मस्जिद के पश्चिमी हिस्से की एक दीवार है, जिसके पीछे एक खंडहरनुमा अवशेष है. हिंदू पक्ष की मांग है कि मलबा हटाकर वहां का सर्वे किया जाए. हिंदू पक्ष ने मस्जिद में कुछ जगहों पर पुताई पर सवाल उठाया. दरअसल मस्जिद के अंदर के हिस्से में ग्रे रंग के पत्थर लगे हुए हैं. उनमें कुछ हिस्सों पर पुताई की गई थी. उसको लेकर विवाद हुआ. कुछ देर तक सर्वे का काम बाधित भी था. लेकिन कोर्ट कमीश्नर ने बातचीत से मामले को सुलझाया.

इससे पहले शनिवार को तहखाने के पांचों कमरों का सर्वे किया गया था. सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि सारे साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं. तहखानों में मूर्तियों के भग्नावशेष मिले हैं. हिंदू पक्ष ने कहा कि तहखाने में शरारती तत्वों ने मिट्टी भर दी थी उसे साफ किया गया. लिंगायत समाज में काशी में लिंग दान का प्रचलन है, तहखाने में उस परम्परा के टूटे लिंग मिले हैं. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिला 7-8 फीट का ढेर, हिंदू पक्ष का दावा- दीवार पर कुछ आकृतियां दिखाई दीं

NCP Worker: पुणे में एनसीपी कार्यकर्ता ने बीजेपी नेता विनायक अंबेडकर को जड़ा थप्पड़, दी धमकी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, फिर न हो पुरानी गलती
एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, पुरानी गलती...
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया

वीडियोज

'राजनीति के लिए होता है एजेंसी का इस्तेमाल'- Mamta | ED | I-PAC | West Bengal
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED के सामने Mamata Banerjee के वकील ने चौंकाया ?
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED ने बताया सिर्फ Laptop और Mobile ही किया जब्त !
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED और Mamata के बीच कौन भारी , अंदर की बाते चौंका देंगी
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में Mamata की बातों में दिखा विरोधाभास, समझिए अब क्या होगा ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, फिर न हो पुरानी गलती
एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, पुरानी गलती...
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget