एक्सप्लोरर

गुजरात: स्कूल टॉयलेट में मिला 9वीं के छात्र का शव, शरीर पर थे दर्जनभर से ज़्यादा चाकू के निशान

वडोदरा के एक स्कूल के टॉयलेट से नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद किया गया है. छात्र के शरीर पर चाकू से मारे जाने के कई निशान थे.

वडोदरा: शहर के एक स्कूल के टॉयलेट से नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद किया गया है. छात्र के शरीर पर चाकू से मारे जाने के कई निशान थे. इस घटना ने पिछले साल गुड़गांव के एक स्कूल में सात साल के छात्र की हत्या की खौफनाक यादों को फिर ताजा कर दिया. पुलिस ने कहा कि शहर के बारनपोरा इलाके के भारती स्कूल के छात्र वेद भगवानदास तडवी (14) जब पहली मंजिल पर स्थित अपनी क्लास में जा रहा था तभी कुछ लोगों से उसकी बहस हुई थी.

उन्होंने कहा कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब स्कूल की दो पालियां बदलती हैं. पुलिस उपायुक्त आर एस भागोरा ने कहा कि तडवी के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के करीब 10 से ज़्यादा घाव थे. उपायुक्त ने कहा, ‘‘पुलिस ने स्कूल के निकट एक मंदिर के पास एक स्कूलबैग से एक तेज धार हथियार और पानी की बोतल में भरा मिर्ची पाउडर बरामद किया है.’’ पुलिस को शक है कि हमलावरों ने तडवी की हत्या के बाद इसे यहां फेंक दिया था. आपको बता दें कि मामले में इसी स्कूल के 10वीं के एक छात्र की गिरफ्तारी हुई है.

भागोरा ने कहा कि तडवी के शव को पोस्टमार्टम के लिये सर सयाजीराव जनरल हॉस्पीटल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए छात्र को चार लोगों ने हत्या की जगह पर देखने की बात कही है. पुलिस ने ये भी कहा कि मृत छात्र ने एक हफ्ते पहले ही स्कूल में एडमिशन लिया था और वो यहां अपने मामा के साथ रह रहा था जबकि उसके माता-पिता गुजरात के आणंद में रहते हैं.

उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम मौके पर पहुंची और परिसर की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुट गए. गुड़गांव के मामले में भी पिछले साल आठ सितंबर को स्कूल के शौचालय में एक छात्र का शव मिला था जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget