एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 1 मई से शुरू नहीं होगा टीकाकरण अभियान, सरकार ने कहा- पर्याप्त वैक्सीन की कमी

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते एक मई से 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरु नहीं हो पाएगा. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मुफ्त टीकाकरण को लेकर फैसला किया गया.

मुम्बई. महाराष्ट्र में एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू नहीं होगा. राज्य में कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त खुराकों की कमी के चलते एक मई से 18 साल से 45 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो पाएगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह भी कहा कि 18-44 साल के लोगों को सरकारी टीका केंद्रों पर मुफ्त टीका लगाया जाएगा, लेकिन उन्हें निजी संस्थानों में भुगतान करना होगा. टोपे ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मुफ्त टीकाकरण का फैसला किया गया. उनके अनुसार इस कदम से राज्य के खजाने पर 6500 करोड़ रूपये का बोझ पड़ेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी नागरिक को सरकारी केंद्रों पर ही मुफ्त टीका लगेगा. नागरिकों को निजी केंद्रों पर टीके का भुगतान करना होगा.’’ आगामी अभियान पर टोपे का बयान इन खबरों के बीच आया है कि महाराष्ट्र में कई लोगों को कमी के चलते टीके की खुराक नहीं मिल पा रही है. इस अभियान में 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगाने के पात्र होंगे.

महाराष्ट्र में लगाई गई एक करोड़ 53 लाख से ज्यादा खुराक
हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 28 अप्रैल तक महाराष्ट्र को कोविड टीके की 1,58,62,470 खुराक मिलीं और उनमें से 1,53,56,151 खुराक लगायी गयीं (उनमें 0.22 फीसद दवा की बर्बादी भी शामिल है.) उन्होंने कहा, ‘‘टीके की बाकी 5,06,319 खुराक अब भी प्रशासन के पास पात्र लोगों को टीका लगाने के लिए प्रशासन के पास उपलब्ध है.’’

उसने कहा कि अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र को कोविड-19 की 5,00,000 खुराक दी जाएंगी. कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में टीके की मांग बढ़ती जा रही है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 27 अप्रैल को महामारी के मामले 44,10,085 तक पहुंच गये थे जबकि 66,179 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. मंगलवार को 6,72,434 मरीजों का इलाज किया गया. विभाग के अनुसार अबतक 1,53,37,832 लोगों को टीका लगाया गया है जिनमें 25,15,076 तो अकेले मुम्बई से हैं.

इसे भी पढ़ेंः
इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ के जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

बिहारः शाम छह से सुबह के छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू, शादी में 50 और श्राद्ध में 20 लोग हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget