एक्सप्लोरर

विधायकों को 'कैद' करने के आरोपों को शशिकला ने किया खारिज, कहा सब 'आजाद' हैं

चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत में हलचल का माहौल कायम है. अन्नाद्रमुक की महासचिव शशिकला और तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के बीच का विवाद रोज नया रंग ले रहा है. इसी बीच शशिकला के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी की जंग में उलझे ओ. पनीरसेल्वम के पक्ष में समर्थन बढ़ता जा रहा है.

विधायकों को बंधक बनाकर रखने की बात बकवास: शशिकला

ओ. पन्नीरसेलवम के साथ अब 11 सांसद आ गए हैं. पन्नीरसेलवम के बढ़ते प्रभाव को लेकर शशिकला पार्टी विधायकों को अपने पक्ष में एकजुट रखने की कोशिश में जुटी रहीं. इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को एक रिसॉर्ट में बंधक बनाए जाने के आरोपों को बकवास करार दिया. शशिकला ने कहा कि विधायक अपनी मर्जी से रिसॉर्ट में रह रहे हैं और वो स्वतंत्र हैं. पन्नीरसेल्वम ने हालांकि विधायकों को उनकी मर्जी के खिलाफ वहां रखने और प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाते हुए उनकी रिहाई की मांग की.

यहां पढ़ें पूरी कहानी: तमिलनाडु में विधायकों को 'बंदी' बनाने के नाम पर सियासी खेल शुरू

कुछ विधायकों को धमकी मिली है कि उनके बच्चों का अपहरण कर लिया जाएगा: शशिकला

रिसॉर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए शशिकला ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ विधायकों को धमकी मिली है कि उनके बच्चों का अपहरण कर लिया जाएगा. लेकिन उन्होंने अपने रिश्तेदारों से उनका ख्याल रखने को कहा है और यहां रह रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह आंदोलन के लिए उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है. मेरा दिल भर आया. विधायक प्रतिबद्ध हैं कि अन्नाद्रमुक और सरकार के समक्ष कोई बाधा नहीं आनी चाहिए.’’

यह भी पढ़ें: विधायकों के सामने रो पड़ीं शशिकला, पन्नीरसेल्वम ने कहा- 'घड़ियाली आंसू'

मुझे 129 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और यह समुद्र की भांति है: शशिकला

शशिकला ने आरोप लगाया कि उनसे अलग हुए लोग और राजनीतिक विरोधी झूठ फैला रहे हैं कि विधायकों को बंधक बनाया गया है. अन्नाद्रमुक प्रमुख ने जोर देकर कहा कि न तो उनकी आवाजाही और न ही उनके बात करने पर कोई रुकावट है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आप खुद जाकर देख लीजिए.’’ शशिकला ने कहा, ‘‘वो सभी फोन पर अपने परिवार के साथ संपर्क में हैं.’’ दो दिन में दूसरी बार रिसॉर्ट पहुंचीं शशिकला ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें 129 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और यह समुद्र की भांति है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडुः पन्नीरसेल्वम खेमे को मिली मजबूती, मंत्री और 2 सांसद साथ आए

शशिकला ने कहा, ‘‘आप 129 विधायक एक समुद्र की भांति हैं. कोई भी बांध बनाकर इन्हें रोक नहीं सकता. कोई प्रयास इस सरकार केा अस्थिर नहीं कर सकता है. कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता है और डरने की कोई जरूरत नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget