एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी: मलबे से भरे सुरंग के अंदर करीब 100 मीटर और जाना पड़ेगा, पढ़ें रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट

उत्तराखंड पुलिस के मुख्य प्रवक्ता और पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे के मुताबिक रेस्क्यू टीम सुरंग के अंदर 80 मीटर तक पहुंच चुकी है. अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कम से कम मलबे के बीच से 100 मीटर और रास्ता तय करना पड़ेगा.

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में बचाव अभियान चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा जबकि दो और शव मिलने से मरने वालों की संख्या 34 हो गई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त तपोवन-विष्णुगाड परियोजना की सुरंग में टनों गाद और मलबा आने की वजह से बचाव अभियान में आ रही मुश्किलों को देखते हुए उसमें फंसे 30-35 लोगों को ढूंढने के लिए ड्रोन और रिमोट सेंसिंग उपकरणों की मदद ली जा रही है.

मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस के मुख्य प्रवक्ता और पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया, ‘‘इस समय हमारा सारा फोकस हमारे पास उपलब्ध सभी संसाधानों जैसे ड्रोन और रिमोट सेंसिंग उपकरणों की मदद से सुरंग के अंदर फंसे लोगों को बचाना है.’’

रविवार को ऋषिगंगा घाटी में पहाड़ से गिरी लाखों मीट्रिक टन बर्फ के कारण ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों में अचानक आयी बाढ़ से 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना पूरी तरह तबाह हो गयी थी जबकि बुरी तरह क्षतिग्रस्त 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड परियोजना की सुरंग में काम कर रहे लोग उसमें फंस गए. उसके बाद से ही वहां लगातार सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) द्वारा लगातार बचाव और तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

भरणे ने बताया कि बचाव दल अब तक सुरंग के अंदर 80 मीटर तक पहुंच चुके हैं और अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए उन्हें टनों मलबे के बीच में से कम से कम 100 मीटर और रास्ता तय करना पडे़गा. उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ ही अलकनन्दा नदी तटों पर भी लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है.

उधर, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा ग्रस्त क्षेत्र में अलग—अलग स्थानों से अब तक कुल 34 शव बरामद हो चुके हैं जबकि 170 अन्य अभी लापता हैं. इस बीच, पूर्व में लापता बताए गए ऋषि गंगा कंपनी के दो व्यक्ति सुरक्षित घर लौट आए हैं. चमोली के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी ने बताया कि चमोली का रहने वाला सूरज सिंह और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला राशिद बुधवार को अपने घर लौट आए.

भीषण आपदा में मारे गए दोनों पुलिसकर्मियों, हैड कान्स्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अपिर्त करते हुए कहा कि आपदा में मृत्यु का होना बहुत दुखद है.

रैणी और तपोवन क्षेत्र में भीषण त्रासदी में सभी मृतकों के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए पूरी क्षमता से अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव को शिनाख्त हो चुके मृतकों के आश्रितों को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराने और अज्ञात शवों के डीएनए रिकार्ड सुरक्षित रखने को कहा.

जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट बहाल होने का अमेरिका ने किया स्वागत, कहा- ये स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिल्डर की देरी की सजा नहीं भुगतेंगे खरीदार', SC का अहम फैसला
'बिल्डर की देरी की सजा नहीं भुगतेंगे खरीदार', SC का अहम फैसला
तेलंगाना में राजनीतिक बवाल, कैबिनेट से निकाले जाने पर मंत्री सीएम पर भड़कीं
तेलंगाना में राजनीतिक बवाल, कैबिनेट से निकाले जाने पर मंत्री सीएम पर भड़कीं
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
झारखंड DGP की नियुक्ति पर सवाल, एमिकस क्यूरी ने SC के फैसले का बताया उल्लंघन
झारखंड DGP की नियुक्ति पर सवाल, एमिकस क्यूरी ने SC के फैसले का बताया उल्लंघन

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget