एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम पद के लिए उत्तराखंड के स्पीकर रहे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने ठोका दावा, दिया ये बड़ा बयान

Uttarakhand Election: सीएम पद के चेहरे के लिए चल रही तमाम माथा पच्ची के बीच उत्तराखंड के स्पीकर रहे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी सीएम की कुर्सी के लिए अपना दावा ठोका है.

Uttarakhand Election: उतराखंड की राजनीति में बीजेपी ने इस बार दोबारा सत्ता में ना लौटने का पुराना रिकॉर्ड तो तोड़ दिया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की हार के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री को चुनना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. सीएम पद के चेहरे के लिए चल रही तमाम माथा पच्ची के बीच उत्तराखंड के स्पीकर रहे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी सीएम की कुर्सी के लिए अपना दावा ठोका है. प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा है कि मैंने आलाकमान को अपनी राय दे दी है.

प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा, ''मैं चार बार का विधायक हूं और महत्वकांक्षा हर किसी में होती है. लिहाजा मैं भी दौड़ में हूं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को करना है.'' उन्होंने कहा, ''पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसे हर कार्यकर्ता मानेगा और स्वीकार करेगा.''

दिल्ली में बैठकों का दौर जारी

बता दें कि दिल्ली में उत्तराखंड की सरकार और सीएम पद का चेहरा चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी है. एक बीजेपी नेता ने कहा, "उत्तराखंड में हम अजीब स्थिति में हैं. हमारे मुख्यमंत्री चुनाव हार गए और पार्टी जीत गई. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह तय करना है कि धामी को राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया जाएगा या नहीं. चुनाव हारने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देना बीजेपी की प्रथा के खिलाफ होगा. बैठक में धामी के मुद्दे पर चर्चा जारी है."

धामी को मिल रहा है विधायकों का समर्थन

गौरतलब है कि हार के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद देने के लिए कई विधायकों ने अपना समर्थन दिया है. उनको दोबारा चुनाव लड़ाने के लिए कई विधायक अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार हैं. उन्हीं में से एक रुड़की से चुनाव जीतने वाले प्रदीप बत्रा हैं. प्रदीप बत्रा ने कहा है, ‘’अगर राष्ट्रीय नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाते है तो वो उनके चुनाव लड़ने के लिए अपनी रुड़की सीट छोड़ने को तैयार हैं और रुड़की विधानसभा से धामी को 20 हजार से अधिक वोटों जीत हांसिल कराएगे.’’

बीजेपी के सामने क्या है चुनौती?

उत्तराखंड में खुद बीजेपी के नेता बता रहे हैं कि पुष्कर सिंह धामी के लिए कुल छह विधायक अब तक अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं. निश्चित ही सीएम बनाने के लिए ये समर्थन धामी को सुकून देने वाला है. लेकिन आखिरी फैसला तो केंद्रीय आलाकमान ही करने वाला है. एक कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी बीजेपी इस बार कोई ऐसा चेहरा देना चाह रही है जो 5 साल तक मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करे और 2024 में राज्य के सभी 5 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने का टारगेट भी पूरा कर सके.

यह भी पढ़ें-

Navjot Singh Sidhu Resignation: नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- जो आदेश मिला वो किया

राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का असर? जानें क्या है फॉर्मूला और मौजूदा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे सांसद उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश यादव
LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे MP उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget