एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी: रैणी गांव में 15 शव और मिले, अबतक 53 लोगों की मौत, खोज अभियान जारी

सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ के बाद अब तक 51 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 154 अन्य अभी भी लापता हैं.तपोवन-विष्णुगाड सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी का संयुक्त बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है.

तपोवन: उत्तराखंड के चमोली जिले में आठ दिन पहले आई त्रासदी के बाद अबतक 53 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चलाए जा रहे बचाव अभियान के आठवें दिन रविवार को 15 और शव मिले हैं. इनमें से पांच शव 520 मेगावाट की एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड सुरंग से मिले हैं. इसके अलावा सात शव रैणी गांव से और एक शव रूद्रप्रयाग जिले से मिला है.

सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने अभियान जारी

तपोवन-विष्णुगाड सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी का संयुक्त बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है. जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में लापता 206 लोगों मे से अभी तक 53 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद हुए हैं. अब भी 154 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

जलस्तर बढ़ने के बाद यहां एक पूरी सुरंग मलबे से भर गई थी. अब इस सुरंग से करीब 150 मीटर तक मलबा निकाला जा चुका है. साथ ही यहां ड्रिलिंग भी शुरू कर दी गई है. एनटीपीसी ने कहा है कि करीब 10 से 12 घंटे में सुरंग के भीतर की वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा.

पिछले हफ्ते ग्लेशियर टूटने के बाद हुई तबाही

तपोवन बैराज परिसर में दोनों ओर पोकलैंड और जेसीबी मशीनें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं. जबकि बाढ़ प्रभावित नदी किनारे में जिला प्रशासन के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम खोजबीन में लगी हुई है.

चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ के बाद 154 अन्य अभी भी लापता हैं. इन लापता लोगों में तपोवन सुरंग में फंसे लोग भी शामिल हैं. बाढ़ के कारण 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना पूरी तरह तबाह हो गई जबकि तपोवन विष्णुगाड को भारी क्षति पहुंची थी.

यह भी पढ़ें-

आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो लगेगा दोगुना जुर्माना

IND Vs ENG: इंग्लैंड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में टीम इंडिया को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget