एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: तपोवन टनल के अंदर ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल, 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

शुक्रवार को किए गए सुराख को चौड़ा किया जा रहा है. जहां पर लोगों के फंसे होने की आंशंका है वहां पर कैमरा और एक पाइप पहुंचाया जाएगा. पाइप के जरिए सुरंग के अंदर जमा पानी को निकाला जाएगा.

जोशीमठ: उत्तराखंड में तपोवन टनल के अंदर ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. चमोली पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल 38 लोगों के शव बरामद हुए हैं. गाद से भरी सुरंग के अंदर फंसे लोगों के संभावित स्थान तक पहुंचने के लिए एक सहायक सुरंग में किये गये सुराख को बचाव टीमों ने शनिवार को और चौड़ा करना शुरू कर दिया. वहां 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है.

कैमरा और पाइप भेजने की तैयारी

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन(एनटीपीसी) परियोजना के महाप्रबंधक आर पी अहिरवाल ने कहा, ‘‘हम सुरंग में फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए तीन रणनीति पर काम कर रहे हैं. कल किये गये सुराख को एक फुट चौड़ा किया जा रहा है, ताकि गाद से भरी सुरंग के अंदर उस स्थान तक कैमरा और एक पाइप पहुंच सके जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है. ’’ उन्होंने कहा कि एक फुट परिधि वाला सुराख एक कैमरा और पाइप भेजने और फंसे हुए लोगों के स्थान का पता लगाने में मदद करेगा.

सुरंग के अंदर जमा पानी को इस पाइप के जरिए बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि दो अन्य रणनीति के तहत एनटीपीसी बैराज की गाद वाली बेसिन को साफ किया जा रहा है जिसकी गाद लगातार सुरंग में जा रही है. साथ ही, धौलीगंगा की धारा को फिर से दायीं ओर मोड़ा जाएगा, जो कि अचानक आई बाढ़ के चलते बायीं ओर मुड़ गई थी और जिससे गाद हटाने के कार्य में बाधा आ रही है.

100 से अधिक वैज्ञानिक काम में लगे

अहिरवाल ने फंसे हुए लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि एनटीपीसी ने अपने 100 से भी अधिक वैज्ञानिकों को इस काम में लगाया गया है. यह पूछे जाने पर कि सुरंग के अंदर फंसे लोगों के संभावित स्थान तक बचावकर्मियों को भी सुराख के जरिए भेजने की कोशिश की जा सकती है, महाप्रबंधक ने कहा कि इस सुराख को और अधिक चौड़ा करने की जरूरत होगी और जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए जरूरी सभी संसाधन और यांत्रिक उपकरण परियोजना स्थल पर उपलब्ध हैं.

एक समय पर कुछ ही मशीनों का इस्तेमाल

हालांकि, उन्होंने सुरंग के अंदर की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम एक समय पर कुछ मशीनों के जरिए ही कार्य कर सकते हैं. शेष को तैयार रखना होगा क्योंकि हमारी रणनीति चौबीसों घंटे अभियान जारी रखने की है. ’’उन्होंने कहा कि आपदा में परियोजना के कई अनुभवी कर्मी लापता हो गये और काम पर रखे गये लोग नये हैं लेकिन फिर भी वे लोग पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं.

एनटीपीसी अधिकारी ने कहा कि धौलीगंगा के प्रवाह को बहाल करने का कार्य भारी मशीनों के जरिए शुरू किया जा चुका है. प्रभावित इलाकों से अब तक 38 शव बरामद किये गये हैं जबकि 166 अभी भी लापता हैं. डीआईजी नीलेश आनंद भारने ने कहा कि मृतकों में 11 की पहचान की जा चुकी है. आपदा से प्रभावित इलाकों से शवों के 18 हिस्से भी बरामद किये गये हैं, जिनमें से 10 के डीएनए नमूने लेने के बाद उनकी अंत्यष्टि कर दी गई.

बाढ़ की आशंका कम हो गई

यहां स्थित राज्य आपात अभियान केंद्र ने कहा कि इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के वैज्ञानिकों ने रिषीगंगा के हवाई सर्वेक्षण में यह पाया है कि हिमस्खलन के चलते बनी झील से पानी का बाहर प्रवाह होना शुरू हो गया है, जिससे इसके तटबंध के टूटने और फिर से अचानक बाढ़ आने की आशंका कम हो गई है. इस झील को लेकर शुक्रवार को विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी.

रोहतक फायरिंग: पांच हत्याओं का आरोपी सुखविंदर गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
Embed widget