एक्सप्लोरर

उत्तराखंडः राज्य से बाहर के लोगों को भी चारधाम यात्रा की इजाजत, कुछ शर्तों का करना होगा पालन

सभी धामों में थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेशन के बाद ही मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मास्क पहनना और सामाजिक दूरी की अनिवार्य शर्तों का भी पालन किया जा रहा है.

देहरादूनः उत्तराखंड के निवासियों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने के बाद अब अन्य राज्य के लोगों को भी कोरोना वायरस की निगेटिव जांच रिपोर्ट के साथ चारधाम यात्रा की अनुमति दी जाएगी. उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने शुक्रवार को कहा कि चारधाम यात्रा पर जारी नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत प्रदेश से बाहर के लोग भी कुछ शर्तों के साथ चारधाम यात्रा पर आ सकते हैं.

72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

शुक्रवार 24 जुलाई को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि अगर बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों के पास 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और बोर्ड से जारी ई—पास हो तो वे प्रदेश में स्थित चारों धामों की यात्रा पर आ सकते हैं.

कई दिनों की चर्चा के बाद बोर्ड ने एक जुलाई से प्रदेश में रहने वाले लोगों को चार धामों— बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—धाम की यात्रा पर जाने की अनुमति दे दी थी.

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच चारधाम यात्रा को गति देने के लिए बाहरी प्रदेशों के लोगों को प्रदेश सरकार और देवस्थानम बोर्ड द्वारा चारधाम यात्रा की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने कहा कि भविष्य में हालात सामान्य होने पर चारधाम यात्रा को अधिक गति दी जायेगी.

थर्मल स्क्रीनिंग और सामाजिक दूरी का रखा जा रहा ध्यान

रमन ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की आवाजाही हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके. उन्होंने साथ ही बताया कि अभी तक उत्तराखंड के दस हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन कर चुके हैं और देवस्थानम बोर्ड शुक्रवार तक 21,178 ई-पास जारी कर चुका था.

सभी धामों में थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेशन के बाद ही मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मास्क पहनना और सामाजिक दूरी की अनिवार्य शर्तों का भी पालन किया जा रहा है.

रमन ने कहा कि यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है. उन्होंने कहा कि उनसे अपेक्षा की जा रही है कि बेहद जरूरी होने पर ही वे धामों में रूकें और कोशिश करें कि मंदिरों में दर्शन के बाद पास के स्टेशनों तक वापस आ जायें.

ये भी पढ़ें

सोहना में विश्व की पहली 'दोहरी लाइन' की इलेक्ट्रिक रेल लाइन टनल ने लिया आकार

गाज़ीपुर लैंडफिल साइट: AAP विधायक ने गौतम गंभीर के दावे को झूठा बताया, बीजेपी सांसद ने CM को साइट पर आने का दिया न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget