एक्सप्लोरर

सिर्फ 3 जगहें मांगीं- मंदिरों को लेकर बोले CM योगी, X पर लोग दिलाने लगे याद- 5 साल से शिक्षक भर्ती नहीं हुई

Yogi Adityanath Viral Speech: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की स्पीच से जुड़े वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

Yogi Adityanath Viral Speech: उत्तर प्रदेश (यूपी) की तीन धार्मिक नगरियों (अयोध्या, काशी और मथुरा) में हिंदुओं के प्रमुख स्थलों को लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (7 फरवरी, 2024) को महाभारत का एक किस्सा याद दिलाया. लखनऊ स्थित विधानसभा में उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने तब जैसे 5 गांव मांगे थे, वैसे ही अब समाज सिर्फ 3 स्थानों की बात कर रहा है. ये तीनों भूमि हमारी आस्था का केंद्र है.  

सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री के इस बयान से जुड़े कई वीडियो और फोटो वायरल हुए. खुद योगी आदित्यनाथ के एक्स (पूर्व में टि्वटर) हैंडल से इससे जुड़ी एक क्लिप शेयर की गई जिसमें उनका बयान था और उन्होंने कैप्शन में लिखा था- हमने तो केवल 3 जगहें मांगीं. अयोध्या धाम का उत्सव लोगों ने देखा. नंदी बाबा ने भी कहा कि हम काहे इंतजार करें और हमारे कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं.  

CM योगी के बयान पर लोग यूं देने लगे प्रतिक्रियाएं 

वैसे, योगी आदित्यनाथ की स्पीच से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कई लोगों ने उनके इस बयान का समर्थन किया मगर एक्स पर यूजर्स का एक धड़ा ऐसा भी था जो कि यूपी में शिक्षक भर्ती के मसले पर दर्द बयान करते हुए सूबे की सरकार से सवाल करता नजर आया. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि राज्य में 5 साल से शिक्षक भर्ती नहीं की गई है. @shivayadav87 के हैंडल से कहा गया- धर्म के मुद्दों में कब तक उलझाकर रखा जाएगा. 5 साल से यूपी में शिक्षक भर्ती नहीं हुई है! शिक्षक नहीं भर्ती किए जाएंगे तो देश का भविष्य कैसे शिक्षित होगा? यानी आप चाहते ही नहीं हो कि देश का भविष्य शिक्षित हो. ऐसा इसलिए क्योंकि फिर वह शिक्षित होकर नौकरी मांगेगा? 

मंदिर-मस्जिद के जरिए देश कहां ले जाना चाहते हैं आप?- X यूजर्स

आगे @SpeaksShivam के एक्स अकाउंट से लिखा गया, "क्या अब इस देश में और कोई काम नहीं रह गया है, केवल मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के जरिए इस देश को आप लोग कहां ले जाना चाहते हैं?" @GauravPalRaj के सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया- प्रदेश के युवाओं ने आपसे सिर्फ नौकरियां मांगी पर उन्हें वे नहीं मिलीं. यूपी के युवाओं की बेरोज़गारी का आलम पूरे देश ने देखा है.

सदन में क्या बोले थे योगी आदित्यनाथ?

यूपी के सीएम ने गुरुवार (8 फरवरी, 2024) को सदन में कहा था, अयोध्या सुनियोजित तिरस्कार झेलती रही. लोक आस्था और जन भावना के साथ ऐसा खिलवाड़ संभवतः दूसरी जगह देखने को मिला नहीं होगा. अयोध्या के साथ अन्याय हुआ. मैं जब अन्याय की बात करता हूं तब मुझे 5000 साल पुरानी बात याद आने लगती है. पांडवों के साथ भी तब अन्याय हुआ था. कृष्ण तब कौरवों के पास गए थे और उन्होंने कहा था...बस दे दो 5 ग्राम, रखो धरती तमाम. दुर्योधन वह भी दे न सका. आशीष समाज का ले न सका.

"ईश्वर की अवतरण धरती हैं ये 3 स्थल"

महाभारत के किस्से को लेकर योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- दुर्योधन ने तो कृष्ण को बंधक बनाने का प्रयास किया. यही तो हुआ अयोध्या, काशी और मथुरा के साथ...हमने यही तो कहा. उस समय पांच गांव मांगे थे. भगवान कृष्ण जब पहले समझौता कराने गए थे तब उन्होंने कहा था कि देना हो तो आधा दो और अगर इसमें बाधा है तब इसमें 5 ग्राम दे दो लेकिन यहां तो समाज सैकड़ों साल से सिर्फ 3 की बात कर रही है. वह भी इसलिए क्योंकि वे विशिष्ट स्थल हैं और ईश्वर की अवतरण धरती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget